गणेश प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति दर्री के मतदाता सूची का प्रकाशन 14 अक्टूबर को

Publication of voter list of Ganesh Primary Consumer Store Cooperative Society Darri on 14th October

दावा- आपत्ति 21 अक्टूबर तक आमंत्रित


कोरबा 12 अक्टूबर 2026/
गणेश प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित दर्री पंजीयन क्रमांक 3672 के सदस्यों की मतदाता सूची का प्रकाशन 14 अक्टूबर 2026 को किया जायेगा। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुभद्रा सिदार ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय दर्री में प्रबंधक/सदस्य श्री शशि कुमार गुप्ता के पास अथवा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास सूची प्रकाशन दिनांक से  21 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 22 अक्टूबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।