Aaj Ka Rashifal: नौकरी में किसे मिलेगी कामयाबी, तो किसे प्यार में तकरार, मकर को कर्ज से मुक्ति; पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope: Who will find success in their job, who will face conflict in love, Capricorn will be free from debt; read today's horoscope

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी को बड़ी खुशखबरी मिलेगी तो किसी को संभलकर रहना होगा। नौकरी, व्यापार, परिवार और सेहत के लिहाज से दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का राशिफल।

मेष राशि –

बड़ी खुशखबरी मिलने के योग
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन लाभदायक है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में आज आपके पुराने विवाद खत्म होंगे और किसी बड़े कार्य की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और घर में शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि –

कार्यक्षेत्र में होगा बड़ा मुनाफा
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ आज कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको सम्मान प्राप्त होगा और अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।

मिथुन राशि –

परेशानी और थकान से भरा दिन
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी से भरा रह सकता है। आज कार्य की अधिकता के कारण आप काफी थके हुए महसूस करेंगे। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपके हाथ से कोई बड़ा कार्य निकल सकता है, जिस कारण मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ आज सामंजस्य बैठाना कठिन होगा, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि –

विश्वास करने से बचें, खर्चों पर नियंत्रण रखें
कर्क राशि वालों को आज संभलकर रहने की आवश्यकता है। आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है और आपके कार्यों में रुकावट आएगी। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा, लेकिन नौकरी के क्षेत्र में परेशानी बनी रह सकती है। कोई भी बड़ा फैसला सोच समझकर लें।

सिंह राशि –

धार्मिक कार्य और पदोन्नति के योग
सिंह राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे और परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आज फैमिली के साथ कहीं बाहर जाने की योजना भी बन सकती है। कार्य के सिलसिले में आज दिन भर भाग दौड़ बनी रहेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा और नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है।

कन्या राशि –

सुखद समाचार और नया आशियाना खरीदने की योजना
कन्या राशि वालों के लिए आज सुखद समाचार प्राप्त होने वाला है। मित्रों के साथ आज कहीं बाहर की यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथी आपका सहयोग देंगे और व्यापार व्यवसाय में लाभ रहेगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप अपने लिए कोई नया आशियाना खरीदने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नौकरी के क्षेत्र में लाभ होगा।

तुला राशि –

विवादों से भरा रहेगा दिन
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। आज प्रॉपर्टी को लेकर कोई बड़ा विवाद देखने को मिल सकता है। परिवार के लोगों का सपोर्ट आज मिलना मुश्किल है। व्यापार व्यवसाय में आज विरोधी आपके किसी बड़े कार्य को रोक सकते हैं। आर्थिक लॉस की स्थिति बनेगी। नौकरी के क्षेत्र में विवाद बना रहेगा और पारिवारिक तालमेल बिगड़ सकता है, इसलिए शांत रहें।

वृश्चिक राशि –

बड़े निर्णय टालें, नौकरी में मिलेगी कामयाबी
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। ऐसे में कोई बड़ा निर्णय लेना आपके लिए सही नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में अभी बड़े डिसीजन लेने से आप दूर रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा और व्यापार व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। हालांकि नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक लोगों से संबंध ठीक रहेंगे।

धनु राशि –

रुके हुए कार्य होंगे पूरे, मांगलिक कार्य के योग
धनु राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्य क्षेत्र में नए लोगों के साथ जुड़ना होगा और आज अपने कार्य में आप बड़ा परिवर्तन भी कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय के साथ-साथ अन्य मार्गों से धन अर्जन होगा। नौकरी के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक संबंध बहुत अच्छे रहेंगे और घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मकर राशि –

शानदार दिन, कर्ज से मिलेगी मुक्ति
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार है। आज अपने परिवार के साथ आप घर पर समय व्यतीत करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज किसी बड़े कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। करियर के लिए आज का दिन एक नई शुरुआत लेकर आएगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे और घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

कुंभ राशि –

वाहन संभलकर चलाएं, अधिकारियों से विवाद संभव
कुंभ राशि वालों को आज वाहन आदि का उपयोग संभलकर करना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना के योग बन सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं और कार्य के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है, बड़े रिस्क से दूर रहें। नौकरी के क्षेत्र में आज अधिकारियों से विवाद रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में सुधार होगा।

मीन राशि –

स्वास्थ्य का रखें ध्यान, धन उलझने की आशंका
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक है, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपकी कोई बड़ी धनराशि उलझ सकती है, इसलिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। आज आपके कई निर्णय प्रभावित होंगे। पारिवारिक लोगों से मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन नौकरी के क्षेत्र में चल रहा विवाद खत्म होगा।