Aaj Ka Rashifal 28 July 2026: मेष राशि को व्यापार, नौकरी और आर्थिक लाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 28 July 2026: Aries will have business, job and financial gains, read today's horoscope.

धर्म डेस्क। 28 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। आज कुछ राशियों को करियर और व्यापार में सफलता तथा आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, पारिवारिक मतभेद और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष

आज का दिन ठीक है। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप अपने बिजनेस को और विस्तार दे सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। किसी भी लंबी यात्रा पर जाने के योग।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने मित्रों के साथ मिलकर आप कहीं किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में जाने के योग बनेंगे

मिथुन

आज आप विवादों से दूर रहें, नहीं तो आपको बड़े नुकसान की संभावना बन सकती है। आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको परेशानी में डाल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति निर्मित होगी। वाणी का उपयोग संभाल कर करें।

कर्क

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। आज आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं। किसी बड़े कार्य में रुकावट आएगी। पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका विरोध बढ़ेगा।

सिंह

आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज का दिन अच्छा है। कोई सुखद समाचार मिलेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें। आज वाणी के प्रभाव से आप अपना कोई बड़ा कार्य पूर्ण कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्य क्षेत्र में बड़े परिवर्तन के योग बनेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज किसी बड़े कार्य में बड़ा निवेश कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपको कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है।

तुला

आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। कार्य क्षेत्र में आज आपको अपना स्थान बदलना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज किसी लंबी यात्रा पर जाते समय सावधानी रखें।

वृश्चिक

आज किसी भी बात का विरोध करना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। कार्य क्षेत्र में अपने साथियों से संबंध बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कर्ज का बोझ बढ़ेगा। आज प्रशासनिक कार्य में असफलता मिलेगी। पारिवारिक विवाद बना रहेगा। आज वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी बड़ी पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलेगी। आज विरोधी परास्त होंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। घर में किसी को बड़ी जॉब लग सकती है।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप घर पर समय व्यतीत करने वाले हैं। घरेलू कार्यों को करने में आज परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश करना अच्छा होगा। आप अपने लिए कोई बड़ा नया आशियाना खरीद सकते हैं। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

कुंभ

आज आपका स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक तंगी का सामना करना होगा। आज व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी बड़े कार्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आज विरोधी आपके खिलाफ बड़ा षड्यंत्र बना सकते हैं।

मीन

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर चल रहा कार्य पूर्ण होगा। मन में एक नई उम्मीद जागृत होगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ समस्या रहेगी। आज किसी कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बनेंगे।