लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म वर्षगाँठ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम

Awareness programme on the occasion of 150th birth anniversary of Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel

युवा मार्गदर्शन अपराध रोकथाम और नियंत्रण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आमजन को जागरूक करने हेतु पुलिस के कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई ,

साइबर, सड़क दुर्घटनाओं, महिला बाल अपराध, नशा, ऑनलाइन अपराध, संगठित अपराध आदि पर नियंत्रण व रोकथाम के संबंध में बताया गया

 बिलासपुर 16 जून 2026/ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, सरदार वल्लभभाई पटेल जी के द्वारा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने और मजबूत ढांचा प्रदान करने हेतु उनके योगदान को स्मरण और नमन करते हुए उनकी जयंती को जन जन तक पहुँचाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्मरण किया जा रहा है । इसी क्रम में युवा वर्ग को जोड़ कर देश / राज्य को सुरक्षित रखने हेतु महत्वपूर्ण क़दम बढ़ाया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस उप महानिरीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस के नेतृत्व/ निर्देशन में आज 7 सीजी बीएन एनसीसी बिलासपुर द्वारा गुरुघांसी दास यूनिवर्सिटी कोनी बिलासपुर में कैम्प में उप निरीक्षक कृष्णा साहू द्वारा साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, ऑनलाइन फ़्रॉड, सड़क दुर्घटना, महिला बाल अपराध आदि से सम्बंधित अपराधों से कैसे बचें और सुरक्षित रहें के बारे में बताया गया । विस्तार से जानकारी देते हुए अनजान नम्बर अनजान लिंक पर रिस्पॉस/ प्रतिक्रिया नही करने । ठगी होने पर तुरंत पुलिस और बैंक से संपर्क करें उचित कार्यवाही करने । सोशल मीडिया पर नियंत्रित रहने और अनावश्यक फोटो वीडियो पोस्ट व प्रतिक्रिया से बचने हेतु बताया गया। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लोगों को जागरुक करने हेतु चलाए जा रहे अभियान में सभी को जुड़ कर अन्य लोगों को जागरुक कर सभी को सुरक्षित रखने में पुलिस का सहयोग करने हेतु आग्रह किया गया ।

इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के साथ कर्नल लोकेश देवा, कैप्टन आशीष शर्मा सूबेदार मेजर देवेश, फर्स्ट ऑफिसर अशोक नागपुरे, रंजू शर्मा ,नवीन सिरस्वर सेकंड ऑफिसर रवि आडीले पुखराज माझी, नारायण साहू, मृणाल एवं केयरटेकर जयरामनगर केंद्रीय विद्यालय व 500 से अधिक एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे ।