यादव समाज के गौरव शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के जन्मदिन पर फल वितरण,समाज में लंबे समय से सेवा देने वाले नत्थूलाल यादव को स्मृति चिन्ह से किया सम्मान

Distribution of fruits on the birthday of Yadav community's pride, Education Minister Gajendra Yadav and State President Ramesh Yadav, Nathulal Yadav, who has been serving the community for a long time, was honored with a coconut.

कोरबा /छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश संरक्षक गजेंद्र यादव तथा सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के जन्मदिन के अवसर पर सर्व यादव समाज जिला कोरबा द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। एवं प्रशांति वृद्धाआश्रम सर्व मंगला मंदिर जाकर फल वितरण किया गया तत्पश्चात श्री राधा कृष्ण मंदिर शारदा विहार मुड़ापार कोरबा में केक काटकर बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। उसके पश्चात सर्व यादव समाज ने वरिष्ठ यादव समाज में लंबे समय से सेवा देने वाले नत्थू लाल यादव को दीर्घकालीन सेवा सम्मान स्मृति चिन्ह गमछा श्रीफल पुष्प हार से सम्मानीत किया गया।

समाजजनों ने कहा कि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, वहीं रमेश यदु भी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज के उत्थान में योगदान दे रहे हैं। दोनों के जन्मदिन के अवसर पर समाज के लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।