Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: मेष, वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के लिए शुभ संकेत, होगा धन लाभ; पढ़ें आज का राशिफल

Today's Horoscope, May 14, 2026: Auspicious signs for Aries, Taurus, Virgo, and Capricorn; read today's horoscope.

धर्म डेस्क। 14 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आया है। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, नौकरी और व्यापार में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य, विवाद और मानसिक तनाव से सावधान रहने की जरूरत है।

मेष, वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। वहीं मिथुन, तुला और मीन राशि के जातकों को सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी गई है। पारिवारिक रिश्तों, निवेश, यात्रा और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में आज सतर्कता और संयम बनाए रखना लाभदायक रहेगा। कई राशियों के लिए नए अवसर भी बनेंगे।

मेष

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल होंगे। आर्थिक दृष्टि से आज कई बड़े निर्णय आप ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आज अपने शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापारिक दृष्टि से लाभ का योग बनेगा। नौकरी क्षेत्र में किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी। पुराने मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज बड़े निवेश के योग बनेंगे।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए बड़ी खुशियों से भरा रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। परिवार में किसी को जॉब लग सकती है। पारिवारिक माहौल शानदार रहेगा। आज परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आज आप मानसिक तौर से तनाव मुक्त रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज बड़ी सफलता मिलेगी।

मिथुन

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आर्थिक जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में बनते हुए कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आज किसी के भरोसे रहकर कोई कार्य न करें। आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यापार में स्थिति गिरावट की महसूस होगी। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहे मतभेद बने रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों में आप उलझ सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य को लेकर परेशानियों भरा रहेगा। आज मौसमी बीमारियों की चपेट में आप आ सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है। हालांकि आज आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यापार व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। आर्थिक जोखिम न लें। नौकरी क्षेत्र में आज विरोध का सामना होगा। पारिवारिक रिश्ते ठीक रहेंगे। आज लंबी यात्रा के योग हैं। साथ ही आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। वाणी का उपयोग संभालकर करें।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने पारिवारिक लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन उत्सव का माहौल बनाएगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज बड़ी कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए लोगों के साथ जुड़ना होगा। नए कार्य की शुरुआत होगी। नौकरी क्षेत्र में आज दायित्व में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में आज का दिन अच्छा नहीं है। सावधान रहें। यात्रा आदि में सावधानी रखें।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में धन वृद्धि के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। नौकरी क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत होगी।

तुला

आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। आज पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में आपसी मतभेद और टकराव की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आज आपका कोई खास व्यक्ति आपसे दूर जा सकता है। मानसिक तनाव और चिंता बनी रहेगी। नौकरी क्षेत्र में विरोधी आज आपके खिलाफ माहौल बना सकते हैं। आज वाणी पर संयम रखना जरूरी है। नहीं तो आप बड़े विवाद का शिकार हो सकते हैं। वाहन दुर्घटना के योग हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। आज आर्थिक जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में दबाव के साथ कार्य करना होगा। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र से बाहर निकाला जा सकता है। ऐसे में नए कार्य की शुरुआत करना कठिन होगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद बने रहेंगे। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी विवाद में उलझ सकते हैं। आज स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानी महसूस होगी।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर राहत की सांस लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आज आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। लंबी यात्राओं के योग हैं। मित्रों के साथ किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं।

मकर

आज आपके पुराने विवाद खत्म होंगे। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ के योग बनेंगे। नए कार्य की शुरुआत होगी। आर्थिक दृष्टि से आज बड़ी सफलता के योग हैं। नौकरी क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। आज आपका कोई पुराना विवाद खत्म होगा। नए लोगों से जुड़ना होगा। कार्य सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं।

कुंभ

आज स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्षेत्र में भी आपका कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी वालों के लिए आज दबाव के साथ कार्य करना होगा। आज अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। आज मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा।

मीन

आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में विरोध का सामना करना होगा। आज आपके खास व्यक्ति आपका साथ छोड़ सकते हैं। जिस कारण आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट होगी। विवादों के कारण मन अशांत रहेगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। आज आप किसी प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं।