एनएसयूआई की मेहनत लाई रंग, यूनिवर्सिटी ने सेमेस्टर परीक्षा तिथि 15 दिन आगे बढ़ाई

NSUI's efforts paid off, university postpones semester exam dates by 15 days

कटघोरा 26 मई 2026/ कोरबा।छात्र हितों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की मांग आखिरकार सफल हुई। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि में 15 दिनों की बढ़ोतरी कर दी गई है।
गौरतलब है कि एनएसयूआई पूर्व जिला सचिव मो. इमरान अली के नेतृत्व में शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपकर सेमेस्टर परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। ज्ञापन में छात्रों को पर्याप्त अध्ययन समय नहीं मिलने, भीषण गर्मी एवं पेट्रोल संकट जैसी समस्याओं का उल्लेख करते हुए परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी।
एनएसयूआई के इस प्रयास के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथि को 15 दिन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया, जिससे छात्रों में खुशी का माहौल है।
मो. इमरान अली ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्र हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह निर्णय हजारों विद्यार्थियों के हित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे छात्र एकता और संघर्ष की जीत बताया।