सुदूर चोरभठ्ठी स्कूल में बच्चों से सभापति का सवाल जवाब,स्थानीय भाषा के साथ अंग्रेजी शिक्षा जरूरी – नूतनसिंह

Chairman's question and answer session with children in remote Chorbhatti school, English education along with local language is necessary - Nutan Singh

कोरबा 13 अक्टूबर 2026/कोरबा विधानसभा के अंतिम छोर पर स्थित चोरभठ्ठी गांव के प्राथमिक शाला पहुंचकर नगर निगम कोरबा सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने छोटे‌‌ बच्चों से मिलकर उनको प्रोत्साहित किया।
शासकीय स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से चालू किए गए चालू मुहिम “सभापति की पाठशाला” में आज शासकीय प्राथमिक शाला चोरभठ्ठी में निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने बच्चों से मिलकर सवाल जवाब किया। । नन्हे बच्चों ने खेल, कला, अंग्रेजी विषय पर सवालो‌ को मासूमियत से जवाब दिया। सभापति नूतनसिंह ठाकुर के साथ एमआईसी सदस्य किशनलाल कैवर्त, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सम्मत कंवर, रतन सिंह, शाला की शिक्षिका भुनेश्वरी राठौर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नियमित रूप से स्कूल आने वाले तथा प्रतिभाशाली बच्चों शुभम, शिवांगी, सुहानी , आयुष, को पुरस्कृत किया गया।


शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के प्रतिभा को उभारने, बच्चों को नैतिक और सामान्य ज्ञान की शिक्षा देने, उनके बीच परीक्षा के डर को खत्म करने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के विकास के लिए नूतनसिंह ठाकुर ने सभापति की पाठशाला मुहिम लगातार चल‌ रहा है जिसमें जनप्रतिनिधियों को शासकीय स्कूलों से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने में मददगार साबित हो रहा है। जनप्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर तथा पुरस्कार पाकर स्कूली बच्चो में खुशियां दुगना हो जाता है। चोरभठ्ठी गांव में स्थित प्राथमिक शाला में मात्र दो कमरों में पांचवीं तक कक्षाएं संचालित है, अभावों के बीच भी वहां पढ़ने वाले बच्चों के सपने शहरी बच्चों से कम नहीं है। नूतनसिंह ठाकुर एवं पार्षद श्रीमती सम्मत कंवर ने एनटीपीसी के आश्रित गांव के प्राथमिक स्कूल में समस्याओं को दूर करने की मांग जिला प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन से किया है।