धर्म डेस्क, नईदुनिया। 25 मई 2026 का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal) सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को व्यापार, निवेश और पारिवारिक सुख मिलेगा, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, विवाद और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्यफल और शुभ संकेत।
मेष –
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और लंबी यात्रा संभव है, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएँ। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे और परिवार में किसी से विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।
वृषभ –
आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा और आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार मिल सकता है और जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।
मिथुन –
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। व्यापार और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य और धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
कर्क –
आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में साझेदारी में बड़ा कार्य संभव है और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आएगा और पारिवारिक मतभेद दूर होंगे।
सिंह –
आज आप परिवार के साथ बाहर घूमने का आनंद ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और प्रॉपर्टी निवेश के लिए समय अच्छा है। परिवार में माहौल सकारात्मक रहेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या –
आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें सहयोगी लोग आपका साथ देंगे। परंतु बड़े लेन देन से बचें। व्यापार में विरोधी वर्ग से सावधान रहें। परिवार में संपत्ति संबंधी विवाद से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
तुला –
आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिससे मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बच्चों और वाहन में सावधानी बरतें। व्यापार में बड़ा लेन देन सोच समझ कर करें।
वृश्चिक –
आज आप किसी विशेष कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
धनु –
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा या परिवार के साथ कार्यक्रम बन सकते हैं। नया कार्य शुरू करना और निवेश करना लाभदायक रहेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी और मतभेद दूर होंगे।
मकर –
आज आपको परिवार के लोगों से विवाद की स्थिति देखने को मिल सकती है, विशेषकर प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में। यात्रा या यात्रा संबंधित कार्यों में संभलकर रहें। अधिकारी वर्ग से बातचीत में मर्यादा का ध्यान रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपमान का सामना हो सकता है और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
कुंभ –
आज के दिन मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मुसीबत में फँस सकते हैं। पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में विरोधी सक्रिय रहेंगे। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा का विचार बन सकता है।
मीन –
आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य को लेकर उत्साह रहेगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें लाभ के योग हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे और परिवार में पुराने विवाद खत्म होंगे। जीवनसाथी और बच्चों के स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।






