धर्म डेस्क। मई महीने की शुरुआत जहां मौसम में उतार-चढ़ाव लेकर आई है, वहीं 08 मई 2026 का राशिफल भी कई राशियों के जीवन में बदलाव और नए अवसरों के संकेत दे रहा है। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और रुके कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, पारिवारिक विवाद और फिजूलखर्ची से सावधान रहने की जरूरत है। व्यापार, नौकरी, निवेश और पारिवारिक जीवन को लेकर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अलग-अलग प्रभाव डाल रही है।
आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल और समझते हैं कि आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष –
आज कार्यक्षेत्र में आपकी लापरवाही आपको बड़े नुकसान में डाल सकती है। आज का दिन कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप अपने मित्रों से विरोध का सामना करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यापार-व्यवस में स्थिति उतार-चढ़ाव की रहेगी। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। आज कोई बड़ा आर्थिक जोखिम न उठाएं।
वृषभ –
आज का दिन आपके लिए दुखद समाचार लेकर आ सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आज अपने कार्य को बनाने के लिए आपको किसी से बड़ी मदद लेना पड़ सकती है। आज किसी खास व्यक्ति से मतभेद होंगे। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद बढ़ सकता है।
मिथुन –
आज आपके कार्यक्षेत्र में नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आज आप अपना रुका हुआ कार्य पूर्ण करेंगे। व्यवसाय-व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कहीं से आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। घर में नए मेहमान का आगमन होगा। मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं।
कर्क –
आज आपके कार्यक्षेत्र में कार्य विस्तार की योजना सफल होगी। आज आप किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा है। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आज विवादों से दूर रहें। पारिवारिक लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
सिंह –
आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। मित्रों के साथ घूमना होगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको संभलकर रहना होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा नहीं है। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में नए बदलाव आपको बड़ी सफलता दिला सकते हैं। आज किसी खास व्यक्ति से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। नौकरी वालों के लिए आज दिन अच्छा नहीं है। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा होगा।
कन्या –
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति बिगड़ सकती है। आज कहीं से आर्थिक सपोर्ट लेना पड़ सकता है। व्यापार में आर्थिक समस्या का सामना करना होगा। पारिवारिक लोगों के साथ आज कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज घर में किसी व्यक्ति को बड़ा दायित्व मिल सकता है।
तुला –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज किसी बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। व्यापारिक लोगों के लिए नए कार्य की शुरुआत लाभ देगी। आज शेयर मार्केट में बड़ा निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से भी लाभ होगा।
वृश्चिक –
आज का दिन आपके लिए बड़ी सफलता दिलाने वाला होगा। आज आप अपने कार्य के साथ-साथ किसी नए कार्य में बड़ा निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज नए लोगों से जुड़ना होगा। पारिवारिक विवाद खत्म होगा। आज कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना होगा। आपका व्यवहार आपके बिगड़े हुए कार्य को बना सकता है। आज आपसे नए लोगों का जुड़ाव रहेगा।
धनु –
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पारिवारिक समस्याओं के चलते मन में चिंता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज घर में किसी का जॉब लग सकता है। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होंगे।
मकर –
आज परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अचानक की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय में समय न देना आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। आज पुराने मतभेद खत्म होंगे। परिवार के साथ एक जुड़ाव होगा।
कुंभ –
आज आपका दिन अच्छा है। आज आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। पारिवारिक लोगों के साथ मिलकर कोई बड़ा सेलिब्रेशन करेंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा है। शेयर मार्केट में निवेश करना अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पुराने मित्रों से मिलना होगा।
मीन –
आज आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए बदलाव होंगे। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। आज किसी बड़े उद्योग में निवेश कर सकते हैं। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी वालों के लिए पदोन्नति मिलना संभव है। आपके कार्य की सराहना होगी। पारिवारिक लोगों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।







