कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तहत जिले में एक दिवसीय जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 10 मई को

Under Korba Yogasana Sports Association, a one-day district level Yogasana sports competition will be held in the district on May 10.

कोरबा 7 मई 2026/ कोरबा में 10 मई को जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन की जा रही है।

कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला कोरबा के द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा प्रतियोगिता के संघ के जिला सचिव संजय कूर्मवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 10 मई  दिन रविवार को समय: प्रात: 8 बजे से गीतांजली भवन, पुराना बस स्टैंड कोरबा में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभागी आयु सीमा कुछ इस प्रकार है। सब जूनियर 10 से 14 वर्ष, जूनियर 14 से 18 वर्ष, सीनियर 18 से 28 वर्ष, सीनियर (A)28 से 35, सीनियर (B) 35 से 45 वर्ष, सीनियर (C) 45 से 55 वर्ष तक के लिए अलग अलग आयुवर्ग का विभाजन किया गया है। इस जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने योग कौशल का प्रदर्शन कर योगासन खेल को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना अग्रिम पंजीयन दिए गए ऑफिसियल न.पर अवश्य कराएं।
प्रमोद अग्रवाल (अध्यक्ष) संजय कुर्मवंशी (सचिव) मो. नं. 97549 35474 दुर्गेश राठौर – (कम्पिटिशन मैनेजर) 9584376141 सचिन विश्वकर्मा(कम्पिटिशन डायरेक्टर) – 8962268850,इंद्रनारायण जायसवाल (कोषाध्यक्ष) -81035 23304 विनीता दीक्षित – 9755246986,दुर्गेश्वरी तिवारी – 9770108890,राकेश साहू – 7898858342,विंद्रा चौहान – 9329070940,विनोद रत्नाकर – 7869253090,सुनील अग्रवाल – 9131245652