धर्म डेस्क। 24 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आया है। कुछ राशियों को व्यापार और नौकरी में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को आर्थिक नुकसान, पारिवारिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आज मेष, तुला और धनु राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, जबकि वृषभ, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभदायक साबित हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्कता रखना जरूरी रहेगा। वहीं कई राशियों के लिए नई योजनाओं, यात्राओं और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के योग भी बन रहे हैं।
मेष –
आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रह सकता है। किसी कार्य को लेकर मन में चिंता रहेगी। व्यापार व्यवसाय में हानि होने के योग हैं, इसलिए अपने पार्टनर से सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
वृषभ –
आज नया कार्य शुरू करने के लिए अच्छा समय है। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे, रुका हुआ धन वापस आएगा। नई पार्टनरशिप से लाभ संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा लाभ मिलने के योग हैं।
मिथुन –
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। परिवार में किसी नज़दीकी के व्यवहार से मन उदास रह सकता है। व्यापार में जल्दबाजी से निर्णय न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएँ।
कर्क –
आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। व्यापार में पुरानी योजना को क्रियान्वित करने से भविष्य में लाभ हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की इच्छाओं की पूर्ति पर खर्च संभव है, साथ ही उनका भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह –
आज पुराने कार्यों की चिंता से राहत मिल सकती है। व्यापार और नौकरी में बड़ा अवसर मिल सकता है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। नया वाहन या भूमि खरीदने की संभावना है।
कन्या –
आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है, सतर्क रहें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।
तुला –
आज प्रशासनिक या कानूनी उलझनें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक विवाद तथा पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव संभव है। व्यापार में हानि के योग हैं, इसलिए सोच समझकर निर्णय लें।
वृश्चिक –
आज का दिन व्यस्तता और भागदौड़ भरा रहेगा। किसी खास मित्र से सावधान रहें, धोखा मिल सकता है। लंबित कार्य पूरे होंगे। व्यापार में बड़ा लेन देन आज न करें। यात्रा में सतर्क रहें।
धनु –
आज वाहन सावधानी से चलाएँ, दुर्घटना की संभावना है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार-व्यवसाय में धन उधार देने से बचें। पारिवारिक विवाद आपको परेशान कर सकते हैं।
मकर –
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। कार्य विशेष के लिए यात्रा संभव है, जो लाभदायक सिद्ध होगी।
कुंभ –
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे, कार्यक्षेत्र में कोई गुरु या मार्गदर्शक मिल सकता है। अच्छे विचारों को अमल में ला सकते हैं। खान पान में संयम रखें और विवादों से दूर रहें।
मीन –
आज कार्यस्थल पर सहयोगियों के व्यवहार से मन खिन्न रह सकता है। किसी षड्यंत्र का शिकार होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है। पेट दर्द की शिकायत रह सकती है।







