ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानीए चौक.चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड

Those waiting at traffic signals will no longer face problems in the scorching sun and rain. Waiting sheds will be built at intersections.

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सीएसईबी चौक में 32 लाख 30 हजार रूण् से बनने वाले 02 प्रतीक्षा शेड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

सुभाष ब्लाक सतनामी समाज व किन्नर समाज को मिलेंगे उनके अपने भवनए विविध 02 स्थानों पर भवनों के निर्माण का किया गया भूमिपूजन

कोरबा 19 अप्रैल 2026 . शहर के चौक.चौराहों में लगे ट्रेफिक सिंग्नल के लाल होने के कारण नागरिकोएं वाहन चालकों के रूकने के समय तेज धूप व बारिश के पानी से अब परेशानी नही होगी क्योंकि निगम शहर के ट्रेफिक सिग्नल वाले प्रमुख चौक.चौराहों में प्रतीक्षा शेड का निर्माण करा रहा है। रविवार को प्रदेश के उद्योगए वाणिज्यए श्रमए आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सीएसईबी चौक में 32 लाख 30 हजार रूपये की लागत से बनने जा रहे 02 प्रतीक्षा शेड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कोरबा शहर के विभिन्न चौक.चौराहों में आवागमन व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के मद्देनजर ट्रेफिक सिग्नल स्थापित किये गये हैंए इन चौक.चौराहों से गुजरने वाले नागरिकोंए वाहन चालकों को ट्रेफिक लाल होने के समय रूक कर प्रतीक्षा करनी होती हैए जिससे विशेष रूप से तेज धूप व बारिश के दौरान उन्हें परेशानी होती हैए नागरिकोंए वाहन चालकों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने हेतु नगर पालिक निगम केारबा द्वारा शहर के विभिन्न चौक.चौराहों में सड़क के ऊपर प्रतीक्षा शेड बनाये जाने की योजना बनाई गई हैए प्रारंभ में सीएसईबी चौक में 02 नग प्रतीक्षा शेड बनाये जायेंगेए जिनका भूमिपूजन रविवार को उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के करकमलों से सम्पन्न हुआ तथा प्रतीक्षा शेड का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

आमजन को गर्मी, बरसात में नही होगी परेशानी

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि चौक.चौराहों पर सड़क के ऊपर प्रतीक्षा शेड बन जाने से गर्मी की तेज धूप व बारिश के पानी से अब आमनागरिकोंए वाहन चालकों को परेशानी नही होगीए महापौर श्रीमती राजपूत का यह कार्य सराहनीय हैए जो उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। कोरबा शहर के सड़कों के डामरीकरण की चर्चा करते हुये उद्योग मंत्री श्री देवंागन ने कहा कि शहर की सभी सड़कों के डामरीकरणए नवीनीकरण हेतु शासन द्वारा राशि स्वीकृत किये जाने के बाद निविदा आदि की कार्यवाही पूरी कर ली गई हैए 02 प्रमुख सड़कों के डामरीकरण का भूमिपूजन भी किया जा चुका हैए किन्तु ईरानए इजरायल युद्ध के परिणाम स्वरूप डामर मिलने में अत्यंत कठिनाई हो रही हैए ठेकेदारों को डामर नहीं मिल पा रहा हैए इसके कारण डामरीकरण कार्य में देरी हो रही हैए उन्होने कहा कि जैसे ही डामर की उपलब्धता बनेगीए तेजी के साथ शहर की सड़कों का कायाकल्प कर दिया जायेगा। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के आशीर्वाद से कोरबा में विकास कार्यो हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं हो रही तथा कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है।

उद्योग मंत्री की प्रेरणा से बन रहे प्रतीक्षा शेड

महापौर श्रीमती राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की प्रेरणा से मेरे मन में विचार आया कि सिग्नल के दौरान चौक.चौराहों में रूकने के दौरान तेज धूप व बारिश से आमलोगों को होने वाली परेशानी से कैसे छुटकारा दिलाया जायए तब चौक.चौराहों में प्रतीक्षा शेड निर्माण की योजना बनीए जिसके प्रथम चरण में सीएसईबी चौक में 32 लाख 30 हजार रूपये की लागत से 02 प्रतीक्षा शेड बनेंगेए इसके बाद दूसरे प्रमुख चौक.चौराहों पर भी शेडों का निर्माण होगाए उन्होने बताया कि सीएसईबी चौक में आमनागरिकों की सुविधा हेतु सर्वसुविधायुक्त शौचालय भी बनाया जा रहा हैए वहीं चौक में स्थित पुराने जर्जर प्रतीक्षालय के स्थान पर सर्वसुविधायुक्त आधुनिक व वातानुकूलित प्रतीक्षालय का निर्माण भी कराया जायेगा।

सतनामी समाज व किन्नर समाज को मिलेंगे उनके अपने भवन

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत द्वारा सुभाष ब्लाक जैतखंभ के पास सतनामी समाज के लिये 15 लाख रूपये की लागत से बनने जा रहे सामुदायिक भवन एवं हेलीपेड के पास किन्नर समाज के लिये 10 लाख रूपये से बनने जा रहे भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा में 52 समाजों के लिये उनके अपने भवन निर्मित कराये गये हैं तथा आज लगभग सभी समाजों के लिये उनके अपने भवन उपलब्ध हैं। भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुरए वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगनए लक्ष्मण श्रीवासए मुकुंद सिंह कंवरए धनकुमारी गर्गए ममता यादवए सिमरनजीत कौरए नारायण लाल कुर्रेए प्रभा टीकम राठौरए रूबी देवी सागरए मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर एवं योगेश मिश्राए सुशील गर्गए शैलेन्द्र सिंह पप्पीए प्रफुल्ल तिवारीए नरेन्द्र पाटनवारए गुलजार सिंहए आरण्पीण्खाण्डेए आरण्डीण्भारद्वाजए मालती देवी किन्नरए दूजराम मिलनए विमला निरालाए लक्ष्मीन खाण्डेए द्रौपदी मिरीए धनबाईए विमला कुर्रेए अनिता बंजारेए सुफल महिलांगेए संतोष टण्डनए छतराम खुंटेए संतोष सुमनए सुरेन्द्र राजवाडे़ए आशीष द्विवेदीए हेमंत देवांगनए विजय गुप्ताए मनोज सिंहए दिनेश कुमारए दीपक यादवए फुलगिरी गोस्वामीए गुलशन सोनीए गणेश भवसागरए गिरधारी रजकए लक्ष्मी महाराज आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।