सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा,

The bike journey arrived with the message of service, dedication and social participation.

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा का कोरबा में भव्य स्वागत, सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और सेवा भावना से प्रेरित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा” का कोरबा जिले के भैसमा, उरगा मंडल में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह बाइक यात्रा सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की सहभागिता रही। यात्रा के स्वागत कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया तथा सेवा संकल्प अभियान के संदेश को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम में संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर एवं प्रफुल्ल तिवारी, जिला मंत्री अजय कंवर, अर्जुन गुप्ता, वैभव शर्मा, मोंटी पटेल, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, किशन साव, कुलसिंह कंवर, प्रीति स्वर्णकार, संजय दास बैरागी, पवन कंवर एवं अजय चंद्रा सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।