गुंडे, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई

Korba police took major action late night against goons, surveillance criminals and anti-social elements.

असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर कोरबा पुलिस की लगातार निगरानी।

कोरबा 14 जुलाई 2026/ पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले में गुंडे, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में देर रात्रि पुलिस टीमों द्वारा उन गुंडे एवं निगरानी बदमाशों के घरों पर पहुंचकर सघन चेकिंग एवं सत्यापन किया गया, जिनके जिला बदर किए जाने हेतु वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में जिला दंडाधिकारी को प्रतिवेदन प्रेषित किए गए हैं।
चेकिंग के दौरान संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि वे पुनः किसी अपराध में संलिप्त पाए जाते हैं अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करते हैं, तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा पुलिस का स्पष्ट संदेश — अपराध करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं, कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।