कोरबा,छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 18 अप्रैल को दर्री (कोरबा) स्थित यूनियन कार्यालय में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों की व्यापक सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांताध्यक्ष सी.के. खांडे रहे। अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी (कोरबा) ने की एवं प्रांतीय महासचिव अजय बाबर (धमतरी) विशिष्ट अतिथि रहे। मंचासीन अतिथियों में एस.ए. सईद (बिलासपुर), प्रदीप पाठक, डी.एस. दीक्षित (कोरबा) एवं यू.एस. वर्मा (रायगढ़) शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर 1987 के सारणी (बैतूल) आंदोलन में शहीद स्व. कश्मीरा सिंह जी के तैलचित्र का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वेदांता पावर प्लांट शक्ति दुर्घटना में दिवंगत श्रमिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके पश्चात लगभग 80 पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
प्रमुख प्रस्ताव
बैठक में कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें—
संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, ठेकाप्रथा समाप्ति, OPS लागू करना, 3% तकनीकी भत्ता, शीघ्र पदोन्नति, नियमित भर्ती, वेतन विसंगति दूर करना, निजीकरण का विरोध आदि प्रमुख रहे।
प्रबंधन को चेतावनी
मुख्य अतिथि सी.के. खांडे ने प्रबंधन के रवैये को कर्मचारी विरोधी बताया।
महासचिव अजय बाबर ने कहा कि संगठन जल्द प्रबंधन से चर्चा करेगा।
प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर गेट मीटिंग, घेराव एवं आंदोलन किया जाएगा।
इन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया संबोधन
एस.ए. सईद, पी.के. पाठक, यू.एस. वर्मा, डी.के. दीक्षित, पी.वी. चंद्रशेखर, प्रदीप शर्मा, अवधेश साहू, सोहनलाल धीवर, टी.पी. गुप्ता, सम्मेलाल श्रीवास, यतीश वर्मा, यतींद्र गुप्ता, वीरेंद्र पाठक, रवि साइमन, रितेश नागेश, उदय राठौर, रामजीत सिंह, सौरभ खम्परिया, रिजवान उल हक, भीष्म सूर्यवंशी, वेदराम निर्मलकर, रीनापुरी गोस्वामी, रेणु ठाकुर सहित अनेक सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।
प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य
योगेश रत्न मेश्राम, प्रवीण साहू, देवेंद्र निर्मलकर, अमित खरे, उदय राठौर, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, लोकेश्वर श्रीवास, संजय लसार, राजेश यादव, कृतलाल साहू, एम. महेश, रामलाल सूर्यवंशी, पीताम्बर चौहान, आलोक चौरसिया, सुमन चौहान, नयमी टोप्पो, सुरेंद्र कश्यप, संदीप भारती, सागर देवांगन, मुरलीधर सोनीकर, गजेंद्र निषाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन में विशेष योगदान
कोरबा सर्किल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद यादव, जनरेशन शाखा कोरबा पश्चिम अध्यक्ष गेंद राम साहू, कोरबा पूर्व अध्यक्ष सुखीदास महंत, आर.सी. भास्कर, कौशल साहू, सुंदरलाल साहू, घनश्याम गबेल, प्रकाश राठौर, प्रमोद राठौर, नीलाम्बर शर्मा, जॉर्ज के थंकाचंद, मो. नासिर, ध्रुव डहरिया, पंकज ठाकुर, पुष्पेंद्र सिंह बैस, देवकुमार निर्मलकर, त्रिलोक पटेल, कुशल सोनवानी, अरुण सागर, प्रमोद शर्मा, भागवत रावत, अनूप जोलहे, दिलेश्वर प्रजापति, प्रतीक साहू, उमा यादव, देवीप्रसाद यादव, प्रकाश साहू, कुलदीप मित्रा, अनिल श्रीवास, ज्योति यादव, आरती चौहान, दीपिका कानगो, अनुसुइया धनवार, डोरी लाल यादव, धीरेंद्र बरेठ, रितेश सोनी, हेमप्रकाश सोनवानी, अशोक आदिले, राधेलाल साहू, भावना देवांगन, जनसिता बड़ा, अनिल मरावी, वीरेंद्र पैगवार, गणपति महंत, योगेश चौहान, नीरज परिहार सहित सभी कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा।
यह बैठक कर्मचारी हितों की रक्षा हेतु एक मजबूत संकल्प के साथ संपन्न हुई। जनता यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि कर्मचारियों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा।









