कोरबा 16 जुलाई 2026/ रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, शिवनगर रूमगरा में माँ सरस्वती मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन (निर्विरोध पार्षद नपानि कोरबा, जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा, दुर्ग संभाग प्रभारी), विशिष्ट अतिथि नरेश जायसवाल (प्रांत प्रमुख वनांचल शिक्षा सेवा न्यास छत्तीसगढ़), विरेन्द्र मिश्रा संयोजक, गोरेलाल चन्द्रा कोषाध्यक्ष, मंच में विराजमान थे।

इस पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन नरेश जायसवाल के हाथों संपन्न हुआ। माँ सरस्वती का मंदिर ज्ञान, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह निर्माण कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बने, यही कामना है।

इस अवसर पर नरेश जायसवाल ,फागुराम खैरवार, शिवलाल सिंह गोरेलाल चंद्रा,वीरेंद्र मिश्रा, कृष्णा यादव,भरत पाल,श्रीमती ऋतु साहू जमुति कश्यप एवं श्रीमती सुशीला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माँ वीणावादिनी से प्रार्थना कि वे सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा यह मंदिर ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्रोत बने।
मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन द्वारा विद्यालय के मूलभूत आवश्यकताओं पर सहयोग करने के लिए घोषणा की गई/








