Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, सिंह को मिलेगा आर्थिक लाभ, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में होगा बंपर लाभ

Today's horoscope: Aries, Taurus, Leo will get financial benefits, promotion in job and bumper profit in business.

धर्म डेस्क, नईदिल्ली। आज 31 अक्टूबर 2026, दिन शनिवार को ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। ज्योतिष के अनुसार आज कई राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। किसी को आर्थिक लाभ मिलेगा तो किसी को नौकरी में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि – मेहमानों का आगमन और आर्थिक लाभ के योग

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा। पूरा दिन मौज मस्ती के साथ परिवार के साथ व्यतीत होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी वालों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। व्यापार व्यवसाय का विस्तार होगा। कुल मिलाकर दिन लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि – मांगलिक कार्य और रुके हुए काम होंगे पूरे

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपको बड़ा लाभ देने वाला रहेगा। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार व्यवसाय में मुनाफे के योग हैं। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि – बड़ी योजना होगी सफल और विवाद होगा खत्म

मिथुन राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी बड़े कार्य को लेकर चल रही योजना सफल होगी। व्यापार व्यवसाय में बड़े परिवर्तन के साथ लाभ अर्जित करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में चल रहा विवाद खत्म होगा। आज आप नए अवसरों का लाभ उठा पाएंगे। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।

कर्क राशि – पुराने विवाद खत्म और शेयर मार्केट से लाभ

कर्क राशि वालों के लिए पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में पुराने विवाद खत्म होंगे। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़े कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। नौकरी वालों के लिए खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर चल रही समस्या खत्म होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आज का दिन नई शुरुआत के लिए अच्छा है।

सिंह राशि – सम्मान मिलेगा और सामाजिक पद प्राप्त होगा

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। मांगलिक कार्यों के योग होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में बड़ा पद मिल सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि – लंबी यात्रा और व्यापार में लाभ के योग

कन्या राशि के जातक आज परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। मौसम की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अत्यधिक भाग दौड़ से भरा रहेगा। हालांकि आज आपको बड़ा सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

तुला राशि – कार्य क्षेत्र में बदलाव और मित्रों का सहयोग

तुला राशि वाले आज आप अपने कार्य क्षेत्र में बड़े बदलाव कर सकते हैं। साथ ही साथ आज आपके मित्रों का सहयोग प्राप्त कर किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ उतार चढ़ाव रहेगा। हालांकि व्यापार व्यवसाय का विस्तार करने में आप कामयाब होंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। मित्रों का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि – विवादों के बीच आर्थिक लाभ और स्थान परिवर्तन

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। हालांकि आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग होंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में चल रहा विवाद खत्म होगा। आज स्थान परिवर्तन के बड़े योग बनेंगे। शेयर मार्केट वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा।

धनु राशि – व्यापार में लाभ और प्रॉपर्टी विवाद से बचें

धनु राशि के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग होंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में सुधार होगा। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में आज किसी प्रकार ना उलझें। नौकरी वालों के लिए आज अधिकारियों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। हालांकि लाभ के योग बनेंगे। सोच समझकर फैसला लें।

मकर राशि – कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ और मेहमानों का आगमन

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ आपको प्राप्त होंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में चल रहा उतार चढ़ाव बरकरार रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक है। नौकरी वालों के लिए आज बड़ी कामयाबी मिलेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। दिन खुशियों भरा रहेगा।

कुंभ राशि – बड़े लाभ के योग और आर्थिक मदद की जरूरत

कुंभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में सुधार रहेगा। व्यापार व्यवसाय वालों के लिए आज का दिन कुछ उलझन से भरा रहेगा। आज अपने कार्य को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। धैर्य से काम लें।

मीन राशि – विवादों से रहें दूर, खर्चों पर रखें नियंत्रण

मीन राशि के लिए आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। मित्रों के साथ संबंधों में बिगाड़ हो सकता है। व्यापार व्यवसाय वालों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। खर्च की अधिकता रहेगी। लाभ के योग कम बनेंगे। नौकरी में विवाद की स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी फैसले से पहले अपने ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।