ऑनलाइन सट्टा गिरोह का फरार सदस्य 10 महीने बाद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

An absconding member of an online betting gang was arrested after 10 months and sent to jail.

बिलासपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले गिरोह के एक और फरार सदस्य को सिविल लाइन पुलिस ने 10 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 जनवरी 2026 को व्यापार विहार स्थित छोटी पार्किंग के पास मुखबिर की सूचना पर आयुष अग्रवाल उर्फ आकाश को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़ा गया था। जांच में खुलासा हुआ था कि वह प्रकाश पंजवानी, सैफी सलूजा, रोहित पंजवानी और अन्य साथियों के साथ मिलकर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सट्टे का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने उस समय चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि जूना बिलासपुर (गांधी चौक के पास) निवासी 30 वर्षीय नीरज पाहुजा पिता धनेन्द्र पाहुजा फरार हो गया था।

सिविल लाइन पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार उसकी तलाश कर रही थी। 26 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर नीरज पाहुजा को धर दबोचा। पूछताछ में उसने गिरोह के साथ मिलकर सट्टा खिलाने की बात कबूल की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।