आर्यव्रत ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों की परशुराम जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

परशुराम जयंती कार्यक्रम की तैयारियों काे लेकर आर्यव्रत ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों की बैठक हुई ब्राह्मण महासभा कोरबा जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने बताया 22 अप्रैल को परशुराम जी की जन्म उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है जन्म उत्सव मनाने के दौरान जरूरतमंद बच्चे को आर्यव्रत ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा वस्त्र वितरण किया जाएगा रेखा त्रिपाठी ने कहीं की समय-समय पर आर्यव्रत ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा गरीब लोगों को उनकी आवश्यकता अनुसार सामग्री का वितरण किया जाता है सामग्री वितरण में ब्राह्मण महासभा की सभी बहने का सहयोग रहता है कार्यक्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष संध्या द्विवेदी उपाध्यक्ष नीलम शुक्ला सह सचिव उमा द्विवेदी संगठन सचिव ज्योति शर्मा सांस्कृतिक सचिव अन्नपूर्णा पांडे आरती तिवारी अनीता पांडे कामिनी शर्मा नीलम दुग्गल सुशीला दुबे कुसुम शर्मा अंजना दुबे पिंकू गौतम निशा तिवारी आदि बहने उपस्थित रही