चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल

A criminal who threatened passersby by brandishing a knife was arrested and sent to jail.

कुदुदण्ड माता चौरा के पास क्षेत्र में अशांति फैला रहा था आरोपी

  • सिविल लाईन पुलिस ने कब्जे से धारदार स्टील का चाकू किया जप्त

बिलासपुर। थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले गुंडा-बदमाशों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सिविल लाईन पुलिस ने धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 20 नवंबर को सूचना मिली कि कुदुदण्ड माता चौरा के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस की एक टीम तैयार कर मौके पर भेजी गई।

टीम ने घेराबंदी कर कुदुदण्ड चांदनी चौक निवासी आरोपी भूपेन्द्र उर्फ गोलू दुबे उर्फ पंडा (35 वर्ष) पिता राम कुमार दुबे को धारदार स्टील के चाकू के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से विधिवत चाकू जप्त किया और आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।