भावभीनी विदाई के साथ बी.एड. प्रशिक्षुओं का अध्यापन कार्य संपन्न

Teaching for B.Ed. trainees concludes with a heartfelt farewell

न्योता भोज’ से बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान, नम आंखों से दी गुरुजनों को विदाई

नवापारा-राजिम। स्थानीय पी.एम.श्री हरिहर सेजेस, गोबरा नवापारा एवं शासकीय हरिहर पूर्व माध्यमिक शाला में 4 माह का अध्यापन कार्य पूर्ण करने वाले बी.एड. प्रशिक्षु शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला।

विदाई की बेला में शाला का वातावरण बेहद भावुक हो गया। नन्हे विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने अपने प्रिय प्रशिक्षु शिक्षकों को पेन, डायरी व गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया। इस भावुक अवसर पर आंचल साहू, लिलेश्वरी साहू, अंतरा वर्मा, तोशिका साहू, उमा चेलक, मोनिमा चेलक, जय यादव, हिरेंद्र साहू, स्मित शर्मा, भावेश मिश्रा सहित शाला के सभी बच्चों ने शिक्षकों के प्रति अपना स्नेह प्रकट किया।

न्योता भोज का किया आयोजन
प्रशिक्षु शिक्षकों ने विद्यालय के प्रति आत्मीयता व्यक्त करते हुए शाला प्रांगण में ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया। इसके तहत सभी विद्यार्थियों को स्वादिष्ट पूरी, चना और जलेबी वितरित की गई, जिसका बच्चों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

समारोह में पी.एम.श्री हरिहर सेजेस के प्राचार्य महेश नेताम, शास. हरिहर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक आलोक सिंह ठाकुर, लीना देवांगन, कुंतल देवांगन, सौरभ साहू, भोमेश देवांगन, ओंकार साहू, चंद्रकांत धनकर, डॉली साहू, अल्फिया बानो, विनोद साहनी, अश्वनी साहू एवं बी.एल. साहू सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने बी.एड. प्रशिक्षु दीपक साहू, मनीष कुमार, योगेश, करुणा, वंशिका तिवारी, रजनी एक्का एवं टिंकल राज राठिया के समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।