Aaj Ka Rashifal 18 August 2026: वृषभ राशि वालों को व्यापार में मिलेगा लाभ, धन की होगी वर्षा; पढ़ें आज का राशिफल

Today's Horoscope, August 18, 2026: Taurus sign will see profits in business, money will pour in; read today's horoscope.

धर्म डेस्क। आज 18 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ और लाभदायक रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं। मेष राशि वालों के रुके काम पूरे होने और पुराना पैसा वापस मिलने के योग हैं।

वृषभ को यात्रा और व्यापार में लाभ मिल सकता है। तुला और मीन राशि के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। वहीं मिथुन, कन्या और कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र, आर्थिक मामलों और मानसिक तनाव को लेकर सावधानी बरतनी होगी। धनु राशि के जातकों को विवाद और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह है।

मेष

आज का दिन शानदार है। आपके मन में जिस कार्य को लेकर चिंता बनी हुई है। आज आपका वह कार्य पूर्ण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आज संबंध मधुर होंगे। आज आपको पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जिस कारण आपके कई कार्य पूर्ण होंगे। आज स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए मधुर है। आज अपने मित्रों के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आज कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर निर्मित होंगे। आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति है। परिवार में आंतरिक मतभेद खत्म होंगे।

मिथुन

आज आपको अत्यधिक परिश्रम करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी लोग आपका कार्य बिगाड़ सकते हैं। सावधानी रखें। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज कहीं से बड़ी आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के साथ आज तालमेल अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मिलना होगा।

कर्क

आज आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में आज आप कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज व्यर्थ के कार्यों में खर्च करने से बच्चे। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मौसम के हिसाब से आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

सिंह

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका परिश्रम सफल होगा। नए लोगों से मिलना होगा। आज कुछ पुरानी बातों को लेकर परिवार से मतभेद बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज वाणी का उपयोग संभलकर करें।

कन्या

आज का दिन आपके लिए सामान्यतः ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि आपके बनते हुए कार्य आज बिगाड़ सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। व्यर्थ की बातों से बचें। आज आपको परेशान करने के लिए आपके विरोधियों द्वारा कोई षड्यंत्र बनाया जा सकता है। हताश निराश ना हो। सफलता निश्चित मिलेगी। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सोच समझकर निवेश करें।

तुला

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। खराब स्वास्थ्य में आज आपको राहत मिलेगी। परिवार के लोगों से आज अच्छा तालमेल रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के योग निर्मित होंगे। आज आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा तथा आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आप परेशान रह सकते हैं। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज लाभ के योग हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी बड़े कार्य में निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें।

धनु

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से बना रहेगा। किसी कार्य विशेष को लेकर परिवार या अपने किसी खास व्यक्ति से आपका मतभेद बढ़ सकता है। आर्थिक तौर से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। पैसों के लिए किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आज निराशा हाथ लगेगी।

मकर

आज आपका दिन समानता है अच्छा है। आज अपने परिवार के साथ आपको कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मौसम के हिसाब से आज अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा है। व्यर्थ के खर्चों से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ नए कार्य की शुरुआत संभव है।

कुंभ

आज के दिन आप कुछ बातों को लेकर परेशान रहेंगे। मन में आंतरिक समस्या आपको व्यथित रखेगी। आज आपके मन में उदासी बनी रहेगी। कार्य के प्रति उत्साहहीनता देखने को मिलेगी। जिस कारण आपके कार्य पर कर सकते हैं। आज बड़े लेनदेन में संभाल कर कार्य करें। किसी से अनुचित बातचीत आज आपको बड़ी समस्या में डाल सकती है। सावधान रहें।

मीन

आज का दिन आपका अच्छा है। नए कार्यों को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। आज आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आज अपने लिए आप कोई भूमि या मकान प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में निवेश कर सकते हैं। आज का दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होने वाली है। मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति उत्साह देखने को मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग हैं।