Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 20 October 2026: Aries, Taurus and Leo zodiac signs will get huge financial benefits, read today's horoscope.

धर्म डेस्क। आज 20 अक्टूबर 2026 का दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के चलते कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और बड़े बदलाव लेकर आया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मेष, वृषभ, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। इन्हें व्यापार में बड़ा मुनाफा और कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

वहीं दूसरी ओर, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को आज स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहने, व्यर्थ के विवादों से बचने और आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपके सितारे आज करियर, सेहत और पारिवारिक जीवन के लिए क्या संकेत दे रहे हैं? आइए विस्तार से जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का सटीक दैनिक राशिफल।

मेष –

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानियों मैं राहत पाएंगे। पारिवारिक लोगों का सपोर्ट रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक नए रास्ते आज आपको प्राप्त होंगे। व्यापार व्यवसाय वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मुनाफे के योग बनेंगे।

वृषभ –

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्य के सिलसिले में आज लंबी यात्रा पर आपको जाना पड़ सकता है। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। नौकरी वालों के लिए आज खुशखबरी मिलेगी।

मिथुन –

आज आपका अपने कार्यक्षेत्र में साथी लोगों से विवाद हो सकता है। शत्रु पक्ष से आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति होगी। नौकरी वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि अधिकारियों से आपके मतभेद रहेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में तनाव बना रहेगा।

कर्क –

आज का दिन आपके संभलकर रहने की आवश्यकता है। आज आप किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपने करीबी व्यक्तियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में भी लॉस की स्थिति बनेगी। आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए आज कर्ज आदि लेना पड़ सकता है।

सिंह –

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में सुधार होगा। घर में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

कन्या –

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अपने पारिवारिक लोगों के साथ घर पर ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आर्थिक बड़े लाभ के योग बनेंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज बड़ा मुनाफा होगा। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में भी आपका सम्मान पड़ेगा। नौकरी वालों के लिए आज पदोन्नति की संभावना है।

तुला –

आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। अपने खर्चों पर आपको नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बड़े फैसले सोच समझकर अपने व्यापारिक लोगों के लिए आज मुस्कान की संभावना है। आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव से भारी रहेगी। कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक –

आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में विवाद की स्थिति हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक निर्णय सोच विचार कर लें। आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको बड़े धोखे में डाल सकता है। नौकरी में विवाद बना रहेगा।

धनु –

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े मुनाफा के योग बनेंगे। आज आप अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करने में सफल होंगे। लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। बड़ी कामयाबी मिलेगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा।

मकर –

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक निवेश आज आपको बड़ा लाभ देगा। शेयर मार्केट से आप लाभ प्राप्त सकते हैं। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में भी नए लोगों को जोड़कर कोई नया कार्य शुरू करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चल रही प्रॉब्लम खत्म होगी। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ –

आज स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में स्थिति उतार-चढ़ाव की रहेगी। आर्थिक स्थिति आज ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। आज बड़े कार्यो को करने में आपको कठिनाई आएगी। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। विवादों से दूर रहें।

मीन –

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों से संपत्ति विवाद को लेकर झगड़ा हो सकता है। प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप आज ना करें। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार व्यवसाय में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आर्थिक निर्णय आज सोच विचार कर ले।