नवागांव कला के स्कूलों में मनाया गया प्रवेश उत्सव छात्रों में दिखा उत्साह

Admission festival was celebrated in the schools of Navagaon Kala, enthusiasm was seen among the students.

कोरबा 27 जून 2026/ वि. खं-कटघोरा संकुल पुरेनाखार के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवागांव कला में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया,कार्यक्रम के अतिथि सरपंच लाखन सिंह, विधायक प्रतिनिधि  बंधन साय सचिव हेतन यादव, नोडल प्राचार्य विनय सिंह तेवर, संकुल समन्वयक शिव कुमार साहू आ.बा. कार्यकर्ता श्रीमती पूर्णिमा दीवान के द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को तिलक, फूलमाला एवं मिठाई खिलाकर नवीन कक्षा में प्रवेश दिलाया गया।

विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती टामेश्वरी कंवर के द्वारा मध्यान्ह भोजन नेवता भोजन मे बच्चों को चाकलेट केला, मिठाई, खीर, पड़ी, सब्जी खिलाया गया।

इस दौरान बच्चों में उत्साह और चेहरे में मुस्कुराहट थी।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों-शिक्षकों ने बच्चों को लक्ष्य प्राप्त करने का आव्हान किया।कार्यक्रम के अतिथि सरपंच लाखन सिंह, ने बच्चों व शाला परिवार का स्वागत करते हुए कहा कि नया शैक्षणिक सत्र सभी के लिए सुखद व प्रगति कारक हो,कार्यक्रम का संचालन पी. एल. कुर्रे  (प्र.प्र.पाठक) के द्वारा किया गया। विद्यालय की शिक्षिका अनिता वर्मा ममता वस्त्रकार मेहरा के द्वारा बच्चों को नियमित स्कूल आने, स्वच्छता,पढ़ाई,खेलकुद आदि विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में पुष्पा कमर कविता, पूरनबाई, कुंती बाई सजन बाई, श्यामा बाई, दिल बोध एवं पालकों की उपस्थिति सराहनी रही