Aaj Ka Rashifal 26 June 2026: मेष और वृषभ राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 26 June 2026: Aries and Taurus zodiac signs may get a promotion in their job, read today's horoscope.

धर्म डेस्क। 26 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, पारिवारिक मतभेद और आर्थिक निर्णयों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के प्रभाव से कहीं नए अवसर मिलेंगे तो कहीं चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी, निवेश, पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध और यात्रा से जुड़े मामलों में भी दिन का प्रभाव अलग-अलग रहेगा।

मेष

आज का दिन शानदार है। नए कार्यों की शुरुआत होगी। पुराने किसी परिचित व्यक्ति से मिलना होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार व्यवसाय में किसी बड़ी पार्टनरशिप की शुरुआत हो सकती है। परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा। आज मन शांत रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योग बन रहे हैं।

वृषभ

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तित्व की लोग सराहना करेंगे। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज प्रतिष्ठा मान की बढ़ोतरी होगी। व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग बनेगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।

मिथुन

आज मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की झंझट में कार्यक्षेत्र में आएगी। आज आपको आर्थिक तौर से मुस्कान की संभावना है। व्यर्थ के विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आपको आर्थिक तौर से किसी से मदद लेना पड़ सकती है। भूमि संबंधी विवाद से दूर रहें।

कर्क

आज का दिन उत्तम है। आज आपका कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मिलना होगा। किसी नए प्रोजेक्ट आदि पर कार्य करने की भूमिका बन सकती है। हालांकि किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना आज आपके लिए ठीक नहीं है। हर पहलू को जान समझ कर ही आगे बढ़े। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग निर्मित होंगे।

सिंह

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। कार्य क्षेत्र में नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। न्यायालय संबंधी कार्यों मैं सफलता प्राप्त होगी। आज किसी नए कार्य में बड़ा निवेश करने का विचार बन सकता है। जो आपके लिए लाभकारी होगा।

कन्या

आज दिन की शुरुआत उतार-चढ़ाव से भारी रहेगी। परिवार में किसी प्रियजन के को जाने का दुख रहेगा। आज मन में कुछ आकस्मिक चिंताएं बनी रहेगी। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी से आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है। आज भी किसी के साथ बात विवाद से दूर रहे। मन अशांत रहेगा।

तुला

आज आपका दिन सफलता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि पारिवारिक स्थिति में कुछ परेशानियां उत्पन्न होगी। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य को आज सोच विचार कर करें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां देखने को मिलेगी। व्यापार व्यवसाय में स्थिरता नजर आएगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में किसी ने मेहमान का आगमन होगा। पत्नी बच्चे परिवार के लोगों से मतभेद हो सकते हैं।

धनु

आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस होगी। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कामकाज की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। कैरियर संबंधी कोई नई रहा आपको मिलेगी। आज किसी वस्तु को खरीदने का योग बन सकता है। परिवार के लोगों का सपोर्ट प्राप्त होगा।

मकर

आज का दिन आपके लिए परिवार में कुछ अप्रिय घटना लेकर आने वाला है। सावधान रहें। मन में चल रहा संदेह पूर्ण हो सकता है। आज वाणी पर संयम। विवाद से दूरी बनाए रखें। कुछ विशेष लोगों के कारण कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में मंदी देखने को मिलेगी।

कुंभ

आप अत्यधिक परिश्रमी है। आज आपको आपके परिश्रम का फल मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। नए प्रयोग करने से ना घबराए। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। अपने इष्ट मित्रों से आर्थिक सहयोग मदद प्राप्त होगी। परिवार के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन

आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। आज आपके मन के अनुसार कार्य होंगे। जिस कारण प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिस कार्य की आप प्रतीक्षा कर रहे थे। व्यापार व्यवसाय में उसमें लाभ के योग निर्मित होंगे। आर्थिक मदद प्राप्त होगी। परिवार बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा।