बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 8 स्थित धोबी मोहल्ला के नागरिकों ने खुद उठाई पानी की जिम्मेदारी,निजी खर्चे से पानी की व्यवस्था

The residents of Dhobi Mohalla, Ward No. 8, Bankimongra, took up the responsibility of providing water themselves, arranging it at their own expense.

सामूहिक प्रयास की सराहना

कोरबा /नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 8 स्थित जंगल साइड धोबी मोहल्ला में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय नागरिकों में गहरी नाराजगी है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है,पार्षद, को समस्या के बारे में जानकारी भी दी गई है लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। लेकिन जनप्रतिनिधि स्तर पर अपेक्षित पहल नहीं हो रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड के पार्षद  क्षेत्र की समस्याओं के बीच सक्रिय रूप से दिखाई नहीं दे रहे हैं।

इधर, पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए धोबी मोहल्ला के नागरिकों ने स्वयं आगे बढ़कर निजी सहयोग और अपने खर्च से बोरिंग, पाइपलाइन बिछाने तथा घर-घर नल कनेक्शन की व्यवस्था शुरू कर दी लोगों का कहना है कि जब मूलभूत सुविधाओं के लिए पर्याप्त सहयोग नहीं मिलता, तब जनता को स्वयं अपने संसाधनों से समाधान निकालना पड़ता है।

सरकारी योजनाओं के बाद भी लोगों को ऐसा कदम उठाना पड़ता है

मोहल्ले के नागरिकों ने सामूहिक एकजुटता का परिचय देते हुए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया है, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है। उनका मानना है कि यह पहल केवल पानी की समस्या का समाधान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और जनसहभागिता का भी उदाहरण है।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग जल्द क्षेत्र का दौरा कर नागरिकों की समस्याओं का स्थायी समाधान करेंगे।