Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: मिथुन, तुला और वृश्चिक पर आज बरसेगा धन, मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 11 June 2026: Gemini, Libra and Scorpio will be showered with wealth and success today; read today's horoscope.

धर्म डेस्क। 11 जून 2026 का दैनिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए यह दिन करियर और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, पारिवारिक मतभेद और कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। कार्य क्षेत्र में विरोध का सामना होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। रोजगार को लेकर दिक्कत रहेगी। व्यापार व्यवसाय में स्थिति कमजोर हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी मामलों में सावधानी रखें।

वृषभ

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में नए लोगों से जुड़ाव होगा। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।

मिथुन

आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए कार्य की शुरुआत संभव है। घर में नए मेहमान का आगमन होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं।

कर्क

आज खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुराने मतभेद खत्म होंगे। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।

सिंह

आज कार्यों में बाधा आ सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

कन्या

आज कुछ परेशानियां रहेंगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग कम मिलेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। विश्वास में सावधानी रखें।

तुला

आज लाभकारी दिन रहेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापार में फायदा होगा। वाहन या संपत्ति खरीद के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ संभव है।

वृश्चिक

आज सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नए अवसर मिलेंगे। मित्रों के साथ नया कार्य शुरू हो सकता है। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

धनु

आज थोड़ा कठिन दिन रहेगा। कार्यों में उतार-चढ़ाव होगा। बड़े निर्णय सोच-समझकर लें। निजी बातें साझा न करें। नौकरी में कार्य पूरा हो सकता है।

मकर

आज दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रहेगी। पारिवारिक मतभेद संभव हैं। संपत्ति मामलों से दूर रहें। व्यापार सामान्य रहेगा।

कुंभ

आज का दिन शुभ रहेगा। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। नए कार्य की योजना बनेगी। नौकरी में खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे।

मीन

आज लाभ के योग हैं। लंबी यात्रा संभव है। व्यापार में फायदा होगा। नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।