कोरबा/ दर्री क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड क्रमांक 50 में भारतीय जनता पार्टी की लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। भाजपा कविता नारायण सिंह को क्षेत्र की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। वार्डवासियों से उनका सीधा जुड़ाव लंबे समय से बना हुआ है, जिससे मतदाता उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों से जनता पूरी तरह परिचित है और इन्हीं नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए वार्डवासी भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प ले रहे हैं।
वार्ड के सीएसईबी कॉलोनी के मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी कविता नारायण सिंह को समर्थन देने की मंशा जाहिर की। क्षेत्रवासियों का कहना है भाजपा सरकार ने विकास कार्य किए हैं, जिससे जनता संतुष्ट है। हम वार्ड में भी भाजपा को ही समर्थन देंगे।” आगे भी विकास के लिए भाजपा को ही चुनेंगे।” भाजपा प्रत्याशी कविता नारायण सिंह ने जनता से मिल रहे समर्थन के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि यदि उन्हें वार्ड में द्वारा सेवा का अवसर मिलता है, तो वे क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में वार्ड क्रमांक 50 अयोध्यापुरी प्रेमनगर में मेरे द्वारा कई विकास कार्य किए गए हैं। सड़क नाली जैलगांव चौक में बोरिंग लगवा कर पानी की समस्या को दूर किया है जनता का यह समर्थन और भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश यह संकेत दे रहा है कि वार्ड क्रमांक 50 में भाजपा प्रत्याशी की जीत की संभावनाएं मजबूत हैं।