मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें बंद, रात को हादसे का खतरा

जैलगांव चौक से एनटीपीसी जवाहर गेट के मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से अंधेरा छा जाता है। नगर परिषद के अफसरों की अनदेखी व निष्क्रियता के चलते इस वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। वहीं अंधेरी सड़कों में बेसहारा मवेशियों का जमावड़ा बना रहता है। ऐसे में वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे,आए दिन हादसे हो रहे हैं।  इन मार्गों पर तेज  से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर अंधेरा होने के कार चालकों की हेड लाइट सामने से आने वाले वाहन चालकों को परेशान करती है तथा उनकी आंखों में सीधी रोशनी पड़ने से एक पल के लिए कुछ भी दिखाई नहीं देता है। जो कि सड़क हादसों का कारण बनता है।जवाहर गेट के पास खतरनाक मोड़ पर अंधेरे होने के कारण कई बार हादसा हो चुकी है कई लोगो की जान जा चुकी है,मवेशियों का जमावड़ा दिन व रात में बना रहता है। ऐसे में रात के समय स्ट्रीट लाइट न होने के कारण सड़क पर चल रहे अथवा बैठे मवेशी को वाहन चालक देख नहीं पाते हैं और हादसों का शिकार हो रहे हैं,

स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को अंधेरे, असुरक्षा और दुर्घटनाओं जैसी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।रात के समय एनटीपीसी जबहार गेट के पास खतरनाक मोड़ पर अंधेरा होने के कारण बड़े वाहन चालकों को सड़क की सही स्थिति  का अंदाजा नहीं लग पाता है। जिसे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले को खतरा बहुत बढ़ जाता है। एनटीपीसी जवाहर गेट से शांति हीरो तक सड़कों पर रोशनी न होने से विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में असुरक्षा और भय का माहौल बना रहता है। 

अफसरों पर कोई असर नहीं मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने जाने को लेकर कई बार स्थानीय समाजसेवियों, के द्वारा अधिकारियों से मांग की जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदार अफसरों पर इसका कोई भी असर होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने जाने को लेकर कई बार स्थानी नागरिक के द्वारा  अधिकारियों से मांग की जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदार अफसरों पर इसका कोई भी असर होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।