रायपुर, 27 जुलाई। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 16 जिलों के लिए अगले तीन घंटे के भीतर अत्यंत गंभीर (Extremely Severe Alert) जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर तेज गरज-चमक, तेज हवाओं और मध्यम बारिश की संभावना है।
जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें अगले 3 घंटों में बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, शक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सरगुजा में अलग-अलग जगहों पर तेज़ आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की चेतावनी दी है,

यहां बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ अचानक उठने वाली हवा किसी बड़े नुकसान का कारण बन सकती हैं, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने इस मौसम चेतावनी को पूरी गंभीरता से लेते हुए आम जनता से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। खासकर बड़े पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों के पास या कमजोर छप्पर वाले मकानों में शरण लेने से पूरी तरह परहेज करें।





