राहुल गांधी की पदयात्रा से डरी केंद्र सरकार

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा से केंद्र सरकार डरी सहमी है और उनके खिलाफ साजिश के तहत कार्यवाही कर रही है। भारतीय जनता पार्टी से कोई भी सवाल पूछे तो उन्हें

Ads by Jagran.TV

Ads by Jagran.TV

चुप करा दिया जाता है।

जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए महापौर प्रसाद ने आगे कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है, जो आम जनता के लिए सही नहीं है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने कांग्रेस राहुल के साथ-135 करोड़ जनता के हित के लिए कार्य करती रहेगी। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पंचायत स्तर, वार्ड- मोहल्ला- गली, घर-घर तक केंद्र सरकार की नाकामी को लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी से डर लगता है। लोकतंत्र की हत्या करने के लिए उन्होंने गांधी की सदस्यता भी रद कर दी। सच बोलने वालों का मुंह बंद करना चाहते हैं, पर देशवासी यह तानाशाही नहीं सहेंगे। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र की हिफाजत के लिए जेल तक जाएगा। लोकतंत्र के मंदिर- संसद में सरकार से सवाल पूछना कि नरेंद्र मोदी से अडानी का रिश्ता क्या है। अडानी की सेल कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपए इन्वेस्ट किया है यह राशि किसकी है। सवाल से घबराकर मोदी ने दबाव बनाने के लिए नए-नए पैतरे आजमाएं और राहुल को सदन में बोलने नहीं दिया। माइक बंद कर दिया जाता है, राहुल के ऊपर केस हो जाता है, सजा हो जाती है। मोदी के मन में इतनी दुरभावना-इतना द्वेष, इतनी जलन, इतना पक्षपात जिससे साफ दिखाई देता है कि मोदी नहीं चाहते कि अडानी के साथ उनका जो रिश्ता है वह उजागर हो। महापौर प्रसाद ने कहा कि यह सब घटनाक्रम राहुल के सवाल, अडानी व मोदी का रिश्ता, लोकतंत्र की हत्या, बेरोजगारी, महंगाई, केंद्र की विदेश नीति और केंद्र सरकार की नाकामी उजागर करने वाली बातों के डर से भारतीय जनता पार्टी की दीर्घकालीन योजना का हिस्सा है। भाजपा से कोई भी सवाल पूछे, तो उन्हें चुप करा दिया जाता है। विपक्षी नेताओं सामाजिक कार्यकर्ताओं पर ईडी- सीबीआइ झूठे निशाने पर लेकर कार्रवाई कर रही है। इस मौके पर श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सपना चौहान, पार्षद संतोष राठौर, कार्यालय प्रभारी सुरेश अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।