अवैध गांजा बिक्री करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

Woman accused of selling illegal marijuana arrested

कोरबा 03 मई 2026/जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 02.05.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इमलीडुग्गु रेलवे केबिन के पास एक महिला द्वारा अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर विधिवत घेराबंदी की गई।
मौके पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में मिली, जिसे पूछताछ कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर पारदर्शी पॉलिथीन में रखा हुआ लगभग 01 किलो 580 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

  आरोपी
पुष्पा यादव, पति – अरुण यादव, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी – इमलीडुग्गु केबिन के नीचे, थाना कोतवाली, बरामदगी किया गया
लगभग 01 किलो 580 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹16,000/-)
उक्त कृत्य के संबंध में आरोपी के विरुद्ध NDPS Act की धारा 20(बी) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जप्त मादक पदार्थ को विधिसम्मत सील कर पंचनामा तैयार किया गया एवं आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस का संदेश
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।