ग्राम लोतलोता में पशु चिकित्सा शिविर संपन्न, 16 पशुओं का बधियाकरण व 27 का हुआ उपचार

Veterinary camp concluded in village Lotlota, 16 animals were castrated and 27 were treated.

 कोरबा 3 अक्टूबर 2026/ ग्राम लोतलोता में शनिवार को पशु औषधालय दर्री के तत्वावधान में एकदिवसीय निःशुल्क सघन बधियाकरण एवं पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपने मवेशियों का उपचार कराया। इस दौरान विभागीय टीम द्वारा कुल 16 पशुओं का सुरक्षित बधियाकरण किया गया, वहीं 27 बीमार पशुओं की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

शिविर का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत लोतलोता की सरपंच व सरपंच पति श्रीमती अनसुकार मझवार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके साथ ही ग्रामीण हीरा लाल, प्यारे लाल, जेठू राम, केवल मनोज कुमार, गनपत लाल और ग्राम कोटवार समार दास ने उपस्थित रहकर शिविर के सफल संचालन में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

विभागीय टीम ने दी सेवाएं:
पशु औषधालय दर्री के कुशल चिकित्सीय दल द्वारा ग्रामीणों को पशुपालन से जुड़ी तकनीकी जानकारियां और शासन की योजनाओं से अवगत कराया गया। शिविर में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (AVFO) जोगेन्द्रा कुमार चन्द्रा, पीएआईडब्ल्यू (PAIW) किशोर नंद गोस्वामी, मैत्री (Meatri) मेनुद्दीन खान एवं ए-4 कर्मचारी धनेस्वरी भारद्वाज ने मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दीं।

सरपंच श्रीमती अनसुकार मझवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविरों के आयोजन से गरीब पशुपालकों को घर के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल जाती है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।