मिशन लाइफ अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एच टी पी एस ने साईकिल रैली निकाल कर चलाया जन जागरूकता अभियान

कोरबा दर्री // विश्व में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण की सुरक्षा हेतु भारत सरकार द्वारा मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है

इस अभियान के तहत कोरबा जिले के हसदेव ताप विद्युत परियोजना द्वारा 25 मई से 5 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

उसी श्रृंखला में आज मुख्य अभियंता उत्पादन के नेतृत्व में साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एचटीटीपी महिला मंडल एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु अपने सेहत के लिए साइकिलिंग एवम आसपास की सफाई,और वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने की जानकारी दी गई

मुख्य अभियंता संजय शर्मा ने बताया की  पहली बार वर्ष 1973 में पृथ्वी पर वातावरण व पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से जूझ रही दुनिया को समस्या से उबारने के लिए और पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए, साथ ही विश्‍व पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए ‘विश्‍व पर्यावरण दिवस’ मनाने की शुरुआत की गई थी, जिसके बाद हर साल नई और अलग थीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम किया जाता है भारत सरकार द्वारा चलाया गया अभियान मिशन लाइफ पर्यावरण के लिए निसंदेह अच्छा अभियान साबित होगा

साइकिलिंग पर जोर देते हुए उन्होंने कहा की भारत में साइकिलिंग पर्यावरण के प्रति सजगता और सेहत के प्रति सद्इच्छा से जोड़कर भी देखी जाती है।  इसके मार्फत एक हद तक पर्यावरण-संरक्षण और सेहत के लिए भी किया जा सकता है। हमें अपने जीवन में कुछ समय निकालकर अपनी सेहत के लिए साइकिलिंग अवश्य करनी चाहिए साथ ही आम और खास लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिससे पर्यावरण के साथ ही सेहत भी स्वस्थ रहेगा,साइकिल चलाने से शरीर का थोड़ा जरूरी व्यायाम भी हो जाता है।और यह अनावश्यक प्रदूषण से भी मुक्ति दिलाने में सहायक होती हैं, विश्व-पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से देखा जाए तो साइकिलों का लौटना एक शुभ संकेत है।

इसी तारतम्य में पर्यावरण सुरक्षा एवं मिशन लाइफ अभियान के तहत हसदेव ताप विद्युत परियोजना के पर्यावरण विभाग द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारी, महिलाओं एवं बच्चों के सहयोग से साइकिल रैली आयोजित की गई है। इस रैली के माध्यम से स्वस्थ सेहत एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए साइकिल से चलने वाह वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।

महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती निहारिका शर्मा ने बताया की हर रोज नई टेक्नोलॉजी के अविष्कार के चलते हम कितने आगे निकल गए हैं आज के समय में कितने लोग हैं जिनके घरों में साइकिल होगी, काफी कम लोग होंगे लेकिन बड़ी गाड़ियां एक नहीं बल्कि दो होंगी। उन्होंने कहा की साइकिल सिर्फ व्यक्ति का परिवहन साधन ही नहीं है बल्कि अच्छे स्वास्थ्य का साथी भी है। इतना ही नहीं, पर्यावरण को बचाना चाहते हैं और स्वच्छ हवा में सांस लेना है तो साइकिल को फिर से चलन में लाना होगा। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने पूर्वजों के नाम पर वृक्षारोपण करना चाहिए एवं हम ग्रहणियो को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए जिस प्रकार हम प्लास्टिक का उपयोग कर उसे फेंक देते हैं उससे गंदगी के साथ ही पर्यावरण को नुकसान भी पहुंचता है हमें बाजार में कपड़ों की थैलियों में ही सामान लेकर प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए और पर्यावरण की सुरक्षा में अपना सहयोग करना चाहिए