Aaj Ka Rashifal 16 May 2026: ग्रहों की चाल से बदलेगी किस्मत, नौकरी, व्यापार और रिश्तों पर पड़ेगा असर; इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Today's Horoscope, May 16, 2026: Planetary movements will change fortunes, impacting jobs, business, and relationships; these zodiac signs will see brighter fortunes.

धर्म डेस्क, नईदुनिया। 16 मई 2026 का दिन सभी राशियों (Aaj Ka Rashifal) के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी राशि के लिए भाग्य और सफलता के योग बन रहे हैं, तो कुछ राशियों को स्वास्थ्य, निवेश और रिश्तों में सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी, व्यापार, परिवार और आर्थिक स्थिति को लेकर ग्रहों की चाल कई महत्वपूर्ण संकेत दे रही है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष

आज भाग्य का साथ मिलेगा और सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पद प्राप्त होने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार में परिवार का सहयोग लाभ देगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और परिवार संग यात्रा का योग बनेगा।

वृषभ

आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। कार्यभार बढ़ने से थकावट और तनाव महसूस होगा। व्यापार में साझेदारों से सतर्क रहें। स्वास्थ्य और खानपान पर विशेष ध्यान दें। वाणी में संयम रखने से पारिवारिक संबंध मधुर बने रहेंगे।

मिथुन

आज पुराने विवाद या कानूनी मामलों से परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। निवेश या सट्टेबाजी से दूरी बनाना बेहतर रहेगा। परिवार में मतभेद संभव हैं, लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

कर्क

आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके भविष्य को नई दिशा दे सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत संभव है। घर में शुभ कार्य या अतिथि आगमन के संकेत हैं।

सिंह

आज सफलता और सम्मान प्राप्त होगा, न्यायालयीन मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ और नई साझेदारी के अवसर बनेंगे। परिवार में सुख शांति और आनंद का वातावरण रहेगा।

कन्या

आज का दिन काफी व्यस्त रह सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लें।

तुला

आज स्वास्थ्य और रिश्तों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। गलत संगति से आर्थिक नुकसान संभव है। जीवनसाथी से मतभेद से बचें।

वृश्चिक

आज नए व्यवसाय या प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। मित्रों और परिवार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। पुराने विवाद समाप्त होने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।

धनु

आज के दिन संपत्ति या वाहन खरीदने का विचार सफल हो सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा या घूमने का अवसर मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर

आज भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकते हैं। किसी प्रियजन की चिंता मन को परेशान कर सकती है। व्यापार में हानि की संभावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों से दूर रहें और बड़े फैसले टालें।

कुंभ

आज के दिन संयम और सावधानी से काम लें। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें। किसी को धन उधार देना नुकसानदायक हो सकता है।परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं।

मीन

आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। नई साझेदारी और व्यापारिक डील लाभकारी साबित होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में शुभ समाचार या मांगलिक कार्य के संकेत हैं। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।