Aaj Ka Rashifal 1 May 2026: वृषभ और तुला राशि वालों का अच्छा बीतेगा दिन, होगा धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope, May 1, 2026: Taurus and Libra will have a good day, with financial gains. Read today's horoscope.

धर्म डेस्क। आज 01 मई 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए यह दिन नए अवसर और सफलता के संकेत दे रहा है, तो कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कार्यक्षेत्र में जहां कुछ लोगों को लाभ और प्रगति मिलेगी, वहीं कुछ को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार और रिश्तों में संतुलन बनाए रखना आज बेहद जरूरी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार निर्णय सोच-समझकर लेने की आवश्यकता है, ताकि दिन को बेहतर और सफल बनाया जा सके।

मेष

आज स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए बाहर जाने की योजना बन सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव से मानसिक अस्थिरता महसूस होगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृषभ

दिन खुशियों से भरा रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए प्रेरणा मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी परिचित का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसान होंगे। व्यवसाय में नए अवसर लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन मिश्रित रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और मन अशांत रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों से नुकसान की आशंका है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।

कर्क

आज सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है। व्यापार से जुड़े बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। नई साझेदारी में सावधानी बरतें। संयम और संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

सिंह

स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में पार्टनरों से सतर्क रहें। नए लेन-देन से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या

मन अशांत और बेचैन रह सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। परिवार में तनाव और मतभेद बढ़ सकते हैं। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें।

तुला

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जमीन या मकान खरीदने की योजना सफल हो सकती है। किसी कार्य हेतु यात्रा संभव है। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें।

वृश्चिक

आज का दिन सामान्य रहेगा। नया कार्य शुरू करने का विचार बनेगा। किसी परिचित के कारण विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। परिवार में शुभ कार्य के संकेत हैं।

धनु

वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लंबे समय से रुका कार्य पूरा हो सकता है। न्यायालय से जुड़े मामलों में नुकसान संभव है। वाणी पर संयम रखें।

मकर

परिवार के साथ यात्रा का योग है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात से रुके कार्य पूरे होंगे। नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। पड़ोसियों से विवाद की संभावना है।

मीन

आज का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मानसिक तनाव और स्वास्थ्य चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। यात्रा और वाहन चलाते समय सावधानी रखें।