धर्म डेस्क। 30 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, तो कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आज नौकरी, व्यापार, धन, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में ग्रहों की चाल अलग-अलग प्रभाव डालेगी। मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि के जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं।
कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों को विवाद, स्वास्थ्य और विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। लंबी यात्राओं, निवेश और पारिवारिक फैसलों में भी सोच-समझकर कदम उठाना लाभदायक रहेगा।
मेष
आज का दिन अच्छा है। कहीं लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।
वृषभ
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। अपने पुराने कार्य क्षेत्र को आज आपको छोड़ना पड़ सकता है। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि पुराने निवेश से आपको बड़ा लाभ होगा। पारिवारिक लोगों से संबंधित अच्छी रहेगी। आज नौकरी वालों को बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी।
मिथुन
आज आपको अपने स्वास्थ्य में सुधार नजर आएगा। आर्थिक तंगी खत्म होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने में आप सफल होंगे। किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आज का दिन आपके लिए कोई बड़ा उपहार देने वाला है।
कर्क
आज कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी कामयाबी प्राप्त होगी। लोग आपके कार्य की सारी ना करेंगे। आज आपका निर्णय आपको बड़ी सफलता दिलाने वाले हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। आज घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।
सिंह
आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नौकरी वालों के लिए आज बड़ी कामयाबी प्राप्त होगी। आज किसी पुराने विवाद के खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या
आज अपने कार्य के सिलसिले में आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नए लोगों के साथ जुड़कर आज एक बड़ी शुरुआत आप करने वाले हैं। सारे क्षेत्र में अपने विरोधियों को आज आप परस्त करेंगे। हालांकि आज आपको संभाल कर रहने की आवश्यकता है। इसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान में डाल सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ आज विवाद की स्थिति रहेगी।
तुला
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन के योग बनेंगे। नए लोगों से जुड़ना होगा। आगामी किसी बड़े कार्य को लेकर आज आपका ही बड़े निर्णय ले सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होगी। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
आज आप विवादों से दूर रहे। कार्य क्षेत्र में आपके साथी आज आपका साथ छोड़ सकते हैं। जिस कारण कार्य में प्रगति रुक सकती है। हालांकि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पारिवारिक लोगों का सपोर्ट आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। पत्नी बच्चों के लिए आज बड़ा निवेश कर सकते हैं।
धनु
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी वालों को आज बड़ी कामयाबी प्राप्त होगी। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। हालांकि पारिवारिक लोगों से मतभेद की स्थिति रहेगी। आज किसी पुराने विवाद के कारण न्यायालय पक्ष में जाना पड़ सकता है। आज पुराने मित्रों के साथ मिलकर आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।
मकर
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज विरोधी आपके सामने परास्त होंगे। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वालों के लिए आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ आज आपकी संबंध अच्छे रहेंगे।
कुंभ
आज परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिस कारण आप अत्यधिक भाग दौड़ में उलझे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आज विरोधी पक्ष अभी होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज आप अपने निवास स्थान को परिवर्तन करने का विचार बना सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।
मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आज कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके हाथ से निकल सकती है। आज किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। जो आगामी समय मैं उनसे आपको बड़े लाभ की योजना बनेगी। पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। हालांकि ससुराल पक्ष से आज मतभेद की स्थिति बनेगी। अपने पार्टनर के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहेगा।







