आज का राशिफल 26 अप्रैल 2026: शनि, राहु और मंगल की टेढ़ी नजर, ग्रहों का खेल आज बदलेगा दिन, इन लोगों को रहना होगा सतर्क

Today's horoscope for April 26, 2026: Saturn, Rahu, and Mars are casting a spell; the planetary play will change the day; these people need to be cautious.

धर्म डेस्क: 26 अप्रैल 2026 का राशिफल (Horoscope Today 26 April 2026) सभी 12 राशियों के लिए अलग संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए दिन बेहद शुभ और लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ को सावधानी और धैर्य रखने की जरूरत है। जानें आज के दिन करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर ग्रहों (Aaj Ka Rashifal) का प्रभाव।

मेष

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कुछ योजनाओं को पूरा होने में समय लगेगा, जिससे आपको धैर्य रखना होगा। परिवार और पार्टनरशिप में मतभेद संभव हैं। व्यवसाय में नए विचार आएंगे, लेकिन कदम सोच-समझकर उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।

वृषभ

आज सतर्कता बरतने का दिन है। नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें, क्योंकि जोखिम नुकसान दे सकता है। व्यापार में भी बड़े निर्णय टालना बेहतर रहेगा। परिवार में मौसमी बीमारियों के कारण चिंता बढ़ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है।

मिथुन

आज का दिन शुभ है। नए कार्यों को लेकर उत्साह रहेगा और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो नए अवसर दिला सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

कर्क

पुराना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में नए साझेदारों का सहयोग मिलेगा। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे और धार्मिक आयोजन संभव है।

सिंह

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। पुराने विवाद उभर सकते हैं और आर्थिक हानि की आशंका है। न्यायिक मामलों में सावधानी रखें। व्यवसाय में नुकसान और सहयोगियों से दूरी संभव है। परिवार में तनाव बढ़ सकता है।

कन्या

परिवार के साथ समय बिताने और यात्रा के योग हैं। हालांकि व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। नए कार्य की शुरुआत से पहले विचार-विमर्श आवश्यक है।

तुला

आज का दिन अत्यंत शुभ है। बड़े कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यात्रा के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

वृश्चिक

पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। निवेश के लिए दिन अनुकूल है, विशेषकर शेयर बाजार में। व्यापार में बड़े बदलाव लाभदायक रहेंगे। परिवार में सुखद माहौल रहेगा।

धनु

नए कार्य या साझेदारी से पहले पूरी जानकारी लें। उधार देने से बचें। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है, विशेषकर जीवनसाथी से मतभेद। बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

मकर

स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, विशेषकर रक्तचाप संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सम्मान में वृद्धि होगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा।

कुंभ

नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। व्यापार में बड़ी डील मिलने की संभावना है। परिवार के स्वास्थ्य में सुधार होगा और राहत मिलेगी।