धर्म डेस्क। 25 अप्रैल 2026 का राशिफल सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ लोगों के लिए यह दिन सफलता, आर्थिक लाभ और नए अवसरों का द्वार खोलेगा, वहीं कुछ को सावधानी और संयम से काम लेने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में जहां कई राशियों को प्रगति के संकेत मिलेंगे, वहीं कुछ को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य, धन और रिश्तों के मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। कुल मिलाकर आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने और धैर्य बनाए रखने का संदेश देता है।
मेष –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्य को लेकर सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। नए व्यापार की शुरुआत होगी। मित्रों के साथ मिलकर आज कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन कोई सुखद समाचार मिलेगा।
वृषभ –
आज कार्य के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं। आज पारिवारिक लोगों से मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आपके लिए लाभदायक रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश के योग बन रहे हैं।
मिथुन –
आज आप अपने कार्य को लेकर चिंतित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक नुकसान की संभावना है। आज अपने खास लोगों से धोखा मिल सकता है, जिस कारण आप परेशान रहेंगे। पारिवारिक लोगों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है।
कर्क –
अपने मित्रों के साथ आज कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आर्थिक सहयोग मिलेगा। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज विशिष्ट लोगों से मिलना होगा। नए लोगों से जुड़कर नए कार्य की शुरुआत लाभ देगी। आज वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।
सिंह –
आज कार्यक्षेत्र में नई योजना के साथ कार्य करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपके साथियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आज कोई पुराना विवाद खत्म होगा।
कन्या –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। आज किसी बड़ी पार्टनरशिप से व्यापार में लाभ के योग हैं। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।
तुला –
आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक लोगों से संबंध अच्छे होंगे। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन थोड़ी परेशानियों से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे।
वृश्चिक –
आज आपके कार्यक्षेत्र में विवाद के कारण हानि की संभावना है। आज आपके कार्य में साथियों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ेगा। आज स्थान परिवर्तन के योग हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि आज आर्थिक क्षति के योग हैं। वाणी पर संयम रखें। विवाद से दूर रहें।
धनु –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपके मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आज अपने मित्रों के साथ मिलकर आप किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। पुराने कार्य को लेकर मन में चल रहा संशय खत्म होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर –
आज आपके कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ मिलेगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। नए रास्ते बनेंगे। नए लोगों से जुड़कर किसी नए कार्य की शुरुआत होगी। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।
कुंभ –
आज अपने पारिवारिक लोगों के साथ चल रहे मतभेद बढ़ सकते हैं। ऐसे में आपको प्रशासनिक लोगों का सहयोग लेना पड़ सकता है। व्यापार व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। आज आर्थिक नुकसान की संभावना है। कहीं से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। आज विवादों से दूर रहें। खास लोगों का विरोध होगा। वाहन दुर्घटना के योग हैं।
मीन –
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मन अशांत रहेगा। आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके कार्यक्षेत्र में नुकसान दे सकता है। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। आज कोई बड़ा आर्थिक जोखिम न लें। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।







