धर्म डेस्क। आज, 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र, कारोबार और पारिवारिक जीवन में लाभ व सफलता के अवसर बन सकते हैं।
वहीं मिथुन, कर्क और मीन राशि के जातकों को वाणी, विवाद, स्वास्थ्य और वाहन चलाने में सावधानी रखने की सलाह दी गई है। तुला राशि वालों को विरोधियों से सतर्क रहकर काम करने की जरूरत होगी, जबकि वृश्चिक राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिल सकता है। कुंभ राशि के जातकों को खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए।
मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। आज आप अपने व्यापार में लाभ अर्जित करेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। किसी लंबी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। नौकरी वालों के लिए सुखद समाचार प्राप्त होगा।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही समस्या खत्म होगी। किसी कार्य विशेष को लेकर चल रही तैयारी सफल होगी। नौकरी में कामयाबी मिलेगी।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। विवादों से दूर रहे। वाणी का उपयोग संभलकर करें। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। यात्रा आदि में सावधानी रखें। दुर्घटना संबंधी योग बन सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार व्यवसाय में स्थिति उतार-चढ़ाव की रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी।
कर्क
आज का दिन आपके लिए संभाल कर रहने की आवश्यकता है। आज शत्रु पक्ष आपको भारी नुकसान पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक लोगों से संबंधों को सुधारने का प्रयास करें। संपत्ति विवाद को लेकर मतभेद पढ़ सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। व्यापार व्यवसाय में नुकसान की संभावना है।
सिंह
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। मांगलिक कार्यों के साथ साथ घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलेगी। आज परिवार में किसी का जॉब लग सकता है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
कन्या
आज का दिन आपको बड़ी सफलता दिलाएगी। आपकी विरोधी परास्त होंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहा मतभेद खत्म होगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। सामाजिक स्तर पर सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला होगा। हालांकि आज आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। अपने कार्य को गुप्त तरीके से करें। व्यापार व्यवसाय में मुस्कान की संभावना है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी में बड़ी कामयाबी मिलेगी।
वृश्चिक
अपने मित्रों के साथ आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर अच्छा समाचार मिलेगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में उतार चढ़ाव रहेगा। न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में कामयाबी मिलेगी। मित्रों के साथ किसी नई कार्य की शुरुआत होगी।
धनु
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी विशेष कार्य को लेकर मन में चल रही चिंता खत्म होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी वालों के लिए आज कोई सुखद समाचार मिलेगा।
मकर
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी कार्य विशेष को लेकर नई योजना बना सकते हैं जिसमें मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद खत्म होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में चल रही परेशानी खत्म।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आज आपको विवादों से दूर रहना होगा। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। यात्रा आदि में सावधानी रखें।
मीन
आज का दिन आपके लिए विवादों से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद रहेंगे। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। व्यर्थ के विवादों से दूर रहे। पारिवारिक लोगों के साथ प्रॉपर्टी संबंधी विवाद पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में स्थित सामान रहेगी। व्यापार व्यवसाय में उतार चढ़ाव रहेगा।







