आज का राशिफल 19 Dec 2023: बॉस से मिलेगी शाबाशी, करियर में मिलेगा लाभ, ऑफिस में होगा प्यार, पढ़ें राशिफल

6 Min Read

ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज चंद्र देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। वहीं कई राशि के जातकों को आज सभी शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। राशि चक्र की सभी राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज चंद्र देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। वहीं, कई राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्त होगी। साथ ही कई राशियों के जातकों को आज सच्चा प्यार मिल सकता है। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का भविष्यफल जानते हैं-

- पूरी खबर सुने -

यथा प्रकाशयत्येकः कृत्स्नं लोकमिमं रविः।

क्षेत्रं क्षेत्री तथा कृत्स्नं प्रकाशयति भारत ॥

- Advertisement -
Ad imageAd image

जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण पवित्र ग्रंथ ‘गीता’ के 13 वें अध्याय के 34 वें श्लोक में अर्जुन से कहते हैं- हे कौन्तेय! जिस प्रकार एक सूर्य समस्त लोकों को प्रकाशित करता है। ठीक उसी प्रकार आत्मा (क्षेत्रज्ञ) समस्त क्षेत्रों को प्रकाशित करता है।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन ठीक रहेगा। आज आवश्यक कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठायें। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल

आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नवविवाहित हैं, तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक क्लेश बना रहेगा। वाहन आदि संभालकर कर चलाएं, वरना चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकता है। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल

आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा पर जाए, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आयेगी।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में विजय होगी। व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा। नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे। लाभ होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आप का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनो से परेशान हैं, आज आपका वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन देन सोच विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप किसी नये कार्य के शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पड़ोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से वाद विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आप कोई नया निर्णय व्यापार व्यवसाय में कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपको सबका सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध ठीक होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Share this Article
Leave a comment