Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: मेष और सिंह राशि वालों को मिलेगा व्यापार में लाभ, कुंभ-कर्क राशि वाले विवादों से बचें, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 14 August 2026: Aries and Leo will get profit in business, Aquarius and Cancer people should avoid disputes, read today's horoscope.

धर्म डेस्क। आज का राशिफल 14 अगस्त 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालने वाली है। कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार, स्वास्थ्य, निवेश, नौकरी, प्रेम संबंध और यात्रा से जुड़े मामलों में भी दिन विशेष परिणाम लेकर आएगा।

मेष

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में लाभ महसूस होगा। परिवारजनों के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आप कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी।

वृषभ –

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आज आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। पारिवारिक लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। हालांकि आज नौकरी के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी।

मिथुन

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। अपने पुराने कार्यक्षेत्र को आजाद छोड़ सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे। आज किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। आज शत्रु पक्ष पराजित होगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए विवादों से भरा रहेगा। आज पारिवारिक माहौल आपके विपरीत जा सकता है। कार्य क्षेत्र में शत्रु पक्ष हावी होंगे। आज आपका किसी कार्य को लेकर बड़ा विरोध हो सकता है। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में मतभेद रहेंगे।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज लंबी यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ आज माहौल बहुत अच्छा रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के योग परिवार में बन सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बनेगी।

कन्या

आज आप किसी कार्य को लेकर चिंतित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में विरोध का सामना करना होगा। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में आप उलझ सकते हैं। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए बड़ी कामयाबी लेकर आने वाला है। आज आपके मन में चल रहा कार्य सफल होगा। किसी कार्य को लेकर आज आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज लंबी यात्रा के योग बनेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्य को लेकर चल रहे विवादों को खत्म करने में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज भूमि प्रॉपर्टी वाहन पर बड़ा निवेश कर सकते हैं।

धनु

आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आपके कार्य को लेकर लोग आपके सराहना करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने साथी लोगों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद खत्म होंगे। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

मकर

आज आपकी विरोधी परास्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप संघर्ष के साथ कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थित उतार चढ़ाव की रहेगी। हालांकि आर्थिक सपोर्ट आज आपको मिलने वाला है। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

कुंभ

आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। पारिवारिक प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में आप उलझ सकते हैं। किसी विशेष कार्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आज विरोधी आपके लिए कोई बड़ा षड्यंत्र बना सकते हैं।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मन प्रसन्नता से भरा नजर आएगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज परिवारजनों के साथ आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा।