Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष राशि वालों को व्यापार में बड़े लाभ के बनेंगे योग, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 10 May 2026: Aries people will have the possibility of huge profits in business, read today's horoscope.

धर्म डेस्क। 10 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और चुनौतियां लेकर आया है। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। व्यापार, नौकरी, निवेश और पारिवारिक संबंधों को लेकर आज ग्रहों की स्थिति महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है। कई राशियों के रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं, जबकि कुछ लोगों को विवाद और आर्थिक जोखिम से बचने की सलाह दी गई है।

मेष

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्यक्रम पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। व्यापार में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप अपने कार्य का विस्तार करने में सफल होंगे। साथी लोगों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज आपको बड़ी आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज फैमिली के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

मिथुन

आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। कोई बड़ा आर्थिक जोखिम न उठाएं। आज व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें। आज घर में आपसी मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं। आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। वाणी का उपयोग संभलकर करें।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में उलझन का सामना करना होगा। आज आपके साथी वर्कर आपका साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में आपके कई बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। आर्थिक नुकसान की संभावना है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। कोई बड़ा जोखिम न लें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह

आज का दिन आप अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज परिवार में कोई बड़ा फंक्शन हो सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। नए कार्य की शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा होगा। व्यापार परिवर्तन के योग हैं। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मिलना होगा। आज किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। आज आर्थिक लाभ के योग हैं।

कन्या

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आर्थिक दृष्टि से ज्यादा अच्छा दिन नहीं है। ऐसे में कोई बड़ा आर्थिक जोखिम उठाना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने बड़े कार्यों को कुछ समय के लिए टाल सकते हैं। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन सामान्य है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। आज स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे।

तुला

आज अपने कार्य को लेकर मन में चिंताएं बनी रहेंगी। आज आपके कार्यों में अड़चन आ सकती है। आज विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में सावधानी रखना जरूरी है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वालों को आज अधिकारी वर्ग से मतभेद बने रहेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन सामान्यतः अच्छा रहेगा। नौकरी वालों के लिए आज का दिन कोई बड़ी सफलता दिला सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी।

धनु

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन घर पर व्यतीत होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मन में चिंता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आज आपके कार्य में प्रोग्रेस दिखाई पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। शेयर मार्केट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मकर

आज आप किसी बड़ी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में गिरावट महसूस होगी। साथी लोगों से मतभेद हो सकते हैं। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन जोखिम भरा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको सम्मान मिलेगा। किसी बड़े कार्य की योजना बन सकती है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से आज आप बड़े निर्णय न लें। व्यापार में आज स्थिति उतार-चढ़ाव की रहेगी। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। आज आपके खास कार्य में रुकावट आ सकती है। पारिवारिक मतभेद की स्थिति रहेगी। वाहन का उपयोग संभालकर करें। विवादों से दूर रहें।

मीन

आज आपके कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आज नए लोगों से जुड़कर कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारिक लोगों के लिए आज लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर पर ही परिवार के साथ दिन व्यतीत करेंगे। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश करना आपके लिए अच्छा होगा।