अर्जुनी उपकेंद्र के ऊर्जीकरण के साथ तीन महत्वपूर्ण कार्य पूरे, धमतरी क्षेत्र की पारेषण व्यवस्था होगी मजबूत

Three important works completed with the energization of Arjuni substation, Dhamtari region's transmission system will be strengthened

27 करोड़ की लागत से बने उपकेंद्र से धमतरी नगर सहित 105 गांवों को मिलेगा लाभ

कुरूद-धमतरी लाइन का एलआईएलओ, दोनों नए लाइन खंड और 40-40 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर हुए ऊर्जीकृत

अतिथियों ने किया पौधारोपण

रायपुर, 25 नवंबर 2026। धमतरी क्षेत्र की विद्युत पारेषण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को तीन महत्वपूर्ण कार्य एक साथ पूरे किए गए। लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 132/33 केवी उपकेंद्र अर्जुनी का सफल ऊर्जीकरण किया गया। इसके साथ ही 132 केवी कुरूद-धमतरी पारेषण लाइन का उपकेंद्र अर्जुनी पर एलआईएलओ कार्य पूरा कर उससे जुड़े दोनों नए लाइन खंडों तथा 40-40 एमवीए क्षमता के दोनों पावर ट्रांसफॉर्मरों को भी ऊर्जीकृत किया गया। इससे धमतरी नगर सहित जिले के लगभग 105 गांवों को बेहतर और अधिक विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

यह कार्य छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला की उपस्थिति में संपन्न हुआ। परियोजना के अंतर्गत 132 केवी धमतरी-अर्जुनी की 16 किलोमीटर लंबी लाइन को शाम 4:09 बजे सुदूर छोर से ऊर्जीकृत किया गया। इसके एक मिनट बाद शाम 4:10 बजे 22 किलोमीटर लंबी 132 केवी कुरूद-अर्जुनी लाइन को ऊर्जीकृत किया गया। इसके बाद 40 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर क्रमांक-1 को शाम 4:46 बजे तथा क्रमांक-2 को शाम 4:48 बजे एचवी साइड से सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया।

उपकेंद्र के चालू होने से धमतरी क्षेत्र में बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही पारेषण तंत्र को अतिरिक्त परिचालन सुविधा मिलेगी और भविष्य में बढ़ने वाले विद्युत भार का प्रबंधन भी बेहतर ढंग से किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में अतिथियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल, मुख्य अभियंता श्री अब्राहम वर्गीस एवं श्री प्रसन्ना गोसावी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री वी.ए. देशमुख एवं श्रीमती माया आर. नायर, अधीक्षण अभियंता श्री धनेश देवांगन, श्री विक्रम मंधान एवं श्री सुनील भुआर्या उपस्थित थे।

इसके अलावा कार्यपालन अभियंता श्री विंध्याचल गुप्ता, श्री प्रदीप साहू, श्री यू.के. यादव, श्री गौरव रघुवंशी, श्री आशीष रात्रे, श्री सिद्धार्थ भावसार, श्री हेमंत बरांगे, श्री अमित कुमार एवं श्री संजय नेमा तथा सहायक अभियंता श्री राजेन्द्र चौहान, श्री मोनेश सोम, श्री नारायण लोधी, श्री संजय चंद्राकर, श्री अंकुर सिंह, श्री दीपक आहर, श्री पी.के. तिवारी, श्री पी.के. शुक्ला एवं श्री वामन साहू भी उपस्थित थे।