220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल चोरी का खुलासा, ठेकेदार के यार्ड में हुई थी चोरी

Theft of aluminum cable of 220 kV power line revealed, the theft took place in the contractor's yard.

थाना उरगा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 1 टन तार बरामद

कोरबा/ थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड के अंदर खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल की चोरी के मामले में थाना उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे एवं उसके बताए स्थान से चोरी किए गए एल्युमिनियम तार तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं।

🔹 लगभग 01 टन एल्युमिनियम तार चोरी कर कबाड़ी को बेचा

प्रकरण में प्रार्थी द्वारा दिनांक 05.09.2026 को थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 31.08.2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे के बाद मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम तार, जिसकी लंबाई लगभग 15 मीटर प्रति बिट बताई गई थी, चोरी हो गए हैं। चोरी गए तार की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई।रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 494/2024, धारा 303(2) बीएनएस, सहपठित धारा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹 मुखबिर सूचना पर आरोपी तक पहुंची पुलिस

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राकेश पटेल, निवासी भिलाई खुर्द, अपने बाड़ी में चोरी का केबल छिपाकर रखा हुआ है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।संदेही राकेश पटेल से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड से एल्युमिनियम केबल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के कथन के अनुसार चोरी किए गए केबल को उसके घर के पीछे बाड़ी में ले जाकर उसका एल्युमिनियम अलग किया गया तथा बाद में कबाड़ी को बेच दिया गया।

🔹 चोरी में प्रयुक्त वाहन एवं लगभग 1 टन तार बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त:

▪️ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BT 7571
▪️ ट्रैक्टर क्रमांक CG 12 BB 0653
▪️ लगभग 01 टन जीआई तार/चोरी का तार

बरामद कर विधिवत जब्त किया है। बरामद संपत्ति को पुलिस कब्जे में लिया गया है।

🔹 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी योग्य पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर राकेश पटेल, पिता स्व. राम प्रसाद पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी भिलाई खुर्द पुल के पास, थाना उरगा, जिला कोरबा को दिनांक 05.09.2026 को शाम 17:20 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी को गिरफ्तारी के आधार से अवगत कराया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा शेष आरोपियों एवं चोरी की संपत्ति के संबंध में भी विवेचना की जा रही है।थाना उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से विद्युत सामग्री चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए महत्वपूर्ण बरामदगी की गई है।