पटना | दिनांक: 19 अप्रैल 2026/ पटना में आयोजित 5वीं पटना जिला गतका चैंपियनशिप 2026 का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में अद्भुत जोश, जुनून और खेल के प्रति समर्पण देखने को मिला। हर खिलाड़ी ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल बेहद रोमांचक और प्रेरणादायक बन गया।
इस अवसर पर कई प्रमुख एवं गणमान्य अतिथियों (दिग्गजों) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें शामिल थे:

श्री जगजीवन सिंह(मुख्य अतिथि,अध्यक्ष गतका एसोसिएशन ऑफ़ बिहार)
श्री संजय सर (मुख्य अतिथि,बिहार खेल पदाधिकारी ज्वाइंट डायरेक्टर)
श्री डॉ ओम प्रकाश (उपाध्यक्ष गतका एसोसिएशन ऑफ़ बिहार)
श्री बीरेंद्र कुमार (विशेष अतिथि)
श्री चंद्रा तिवारी (विशेष अतिथि,लोजपा पार्टी खेल अध्यक्ष)
श्री कुंदन कुमार(वैशाली जिला अध्यक्ष)
श्रीमती मालती देवी( औरंगाबाद जिला अध्यक्ष)
अभय सर (प्रेसिडेंट, पटना जिला गतका)
डॉ. मोहन मुरारी प्रसाद (सेक्रेटरी, पटना जिला गतका)
अजय कुमार (ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी)
अमित कुमार (कोषाध्यक्ष गतका एसोसिएशन ऑफ़ पटना)
भोला कुमार थापा (जनरल सेक्रेटरी, बिहार गतका एसोसिएशन)
सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस तरह के आयोजनों को खेल के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
आयोजन का सफल संचालन Gatka Association of patna द्वारा किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा यह विश्वास जताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे, जिससे पारंपरिक खेल गतका को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
कुल 148 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे
गोल्ड मेडलिस्ट – आकाश शर्मा U17 सिंगल सोती
श्रेयस कृष्णन U14 फेरही सोती
आरभ करिशनन, कौतिक राज U11
सिल्वर – U14 अभिनव झा सिंगल सोती
U17 संस्कार कुणाल, शुभम कुमार ऋषव कुमार सिंगल सोती
U11 अभिनव कुमार, कोसिस राज फेरही सोती
ब्रॉन्ज – U17 मोहित नंदन फेरही सोती







