सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती

Strictness in night patrolling under the campaign “Sajjag Korba – Vigilant Korba”

रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर 15 दिन में 170 प्रकरण दर्ज

कोरबा 26 अप्रैल2026/जिला कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत रात्रि गश्त को सुदृढ़ करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में रात्रि के दौरान बिना उचित कारण के घूमने वाले एवं पुलिस पूछताछ के दौरान संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 128 के तहत पिछले 15 दिन में कुल 170 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य

🔹 रात्रि में होने वाले चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण
🔹 संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना
🔹 आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि—
✔️ रात्रि में अनावश्यक रूप से बाहर न घूमें
✔️ आवश्यक होने पर अपने पहचान संबंधी दस्तावेज साथ रखें
✔️ पुलिस जांच के दौरान सहयोग करें

आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्यवाही


जिला पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा का वातावरण और अधिक मजबूत हो सके।