NKH हॉस्पिटल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की शुरुआत, अब शहर में ही मिलेगा उन्नत इलाज

NKH Hospital introduces laparoscopic surgery, providing advanced treatment within the city

कोरबा 26 अप्रैल 2026/ जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी राहत भरी पहल सामने आई है। NKH हॉस्पिटल में अब दूरबीन पद्धति (लेप्रोस्कोपिक सर्जरी) की नियमित सुविधा शुरू हो गई है। इस आधुनिक तकनीक के शुरू होने से अब मरीजों को जटिल सर्जरी के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
अस्पताल प्रबंधन ने सर्जिकल सेवाओं को और मजबूत करते हुए जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. देबंगन पॉल चौधरी ने NKH हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। उन्हें एडवांस्ड सर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (GI) सर्जरी और इमरजेंसी सर्जिकल केयर में व्यापक अनुभव है। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें बड़े चीरे की जगह छोटे-छोटे कट के माध्यम से ऑपरेशन किया जाता है। इससे मरीज को कम दर्द होता है, खून की हानि कम होती है और रिकवरी भी तेजी से होती है। कई मामलों में मरीज 10 से 12 घंटे के भीतर ही अस्पताल से घर जा सकते हैं। इस सुविधा के तहत पित्त की थैली (गॉलब्लैडर), हर्निया, अपेंडिक्स, पेट संबंधी बीमारियां, स्त्री रोग सर्जरी तथा दुर्घटना या जन्मजात दोषों से जुड़ी सर्जरी का इलाज किया जाएगा। अस्पताल में 100 बेड की सुविधा, 24×7 सर्जरी सेवाएं और आधुनिक उपकरणों से लैस ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध हैं। वे अब NKH अस्पताल में नियमित रूप से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 6 बजे से 8 बजे तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। NKH ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स प्रबंधन लगातार शहरवासियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि NKH हॉस्पिटल का उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को किफायती दरों पर आधुनिक और भरोसेमंद चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर उपचार अपने ही शहर में मिलेगा और उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। NKH हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और उन्नत तकनीक के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे है।