आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत प्रभावी कार्रवाई
पिछले एक सप्ताह में 41 प्रकरणों पर वैधानिक कार्रवाई
कोरबा 8 जुलाई 2026/कोरबा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अवैध शराब बिक्री संबंधी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कुल 41 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई।
कोरबा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाती रहेगी।
कोरबा पुलिस की अपील
“अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन की सूचना तत्काल अपने निकटतम थाना, डायल 112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, नशामुक्त, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में कोरबा पुलिस का सहयोग करें।”








